1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कांतारा देखते समय कुछ ज्यादा ही फील में आ गया बच्चा, फिर मां ने जो किया वो आप भी देखें

कांतारा देखते समय कुछ ज्यादा ही फील में आ गया बच्चा, फिर मां ने जो किया वो आप भी देखें

एक छोटे से बच्चे का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। कांतारा देखते हुए बच्चे ने कुछ ऐसा किया जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

kantara, Viral video, viral news- India TV Hindi
Image Source : X/@KARTHIKRAVIVARM वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियां ऐसी हैं जहां हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट की जाती हैं और उन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। कई बार गंभीर मुद्दों पर भी चीजें पोस्ट की जाती हैं मगर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन्हें अलग-अलग ऑडियंस देखती है। अब अलग-अलग ऑडियंस अपने मुताबिक चीजें देखती हैं और रिएक्शन भी देती है। आप भी सोशल मीडिया पर तमाम वायरल चीजें देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी कुछ दिनों पहले ही कांतारा फिल्म का दूसरा पार्ट आया है जो उसका प्रिक्वल है लेकिन वीडियो पहली फिल्म से जुड़ा हुआ है। वीडियो में दिखता है कि एक बच्चा घर में टीवी पर इस कांतारा को देख रहा है और उसे देखते-देखते वो इतने फील में आ जाता है कि वो जोर से चिल्लान लगता है। अब उसे ऐसे चिल्लाते देख बाहर से मां आती है और पीठ पर एक जोर से मारकर उसे चुप कराती है और फिर उसे पीटने के लिए कुछ ढूंढने लगती है। दोबारा से मां को आते देख बच्चा डर जाता है। अब यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Karthikravivarm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दैवीय शक्तियों को दबा दी गई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये हमेशा लो क्वालिटी वीडियो ही बेस्ट होते हैं। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

लड़के के बाइसेप्स पर हंस रहे थे लोग और तभी उसने पलट दिया माहौल, Video हंसने पर कर देगा मजबूर

देखा आपने लापरवाही का नतीजा! चचा को स्मार्ट वर्क करना पड़ा भारी और Video भी हुआ वायरल