1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में ऐसा गिफ्ट कौन देता है भाई? लड़कियों का तोहफा देख हैरान हो जाएंगे आप

शादी में ऐसा गिफ्ट कौन देता है भाई? लड़कियों का तोहफा देख हैरान हो जाएंगे आप

शादी में जब लोग जाते हैं तो वो दूल्हा-दुल्हन को तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं। लोग ऐसे-ऐसे गिफ्ट देते हैं जो उन्हें पसंद आते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग इसके विपरीत काम करते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर इंसान की जिंदगी में उसकी शादी बहुत ही मायने रखती है। शादी के बाद हर इंसान की जिंदगी में बदलाव आते हैं। यही कारण है कि शादी वाले दिन को लोग यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। बहुत ही शानदार सजावट के साथ लोग शादी करते हैं। वहीं उनके दोस्त और रिश्तेदार उन्हें अच्छे तोहफे देकर उसे अपनी तरफ से भी यादगार बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन कुछ लोग जो कपल के काफी करीबी होते हैं, वो कुछ न कुछ अतरंगी हरकत करते ही हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन साथ में बैठे हुए हैं। कुछ लड़कियां स्टेज पर आई हुई हैं और वो उनके सामने गिफ्ट रख रही हैं। मगर उन्होंने न ही कोई शोपीस, न ही फोटोफ्रेम जैसा कुछ दिया है। बल्कि उन लड़कियों ने गिफ्ट के तौर पर उनके सामने एक नीले रंग का ड्रम रख दिया है। अब जो लोग न्यूज देखते हैं या फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उन्हें तो इस नीले ड्रम के पीछे का कारण बताने की जरूरत ही नहीं है। वीडियो भी नीले रंग के ड्रम के कारण ही वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गिफ्ट ऐसा दो कि पूरा दूल्हा समाज डर जाए। साथ में दुल्हन का बॉयफ्रेंड भी गिफ्ट कर दो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- विवाह जैसे पवित्र संस्कारों में ऐसे गिफ्ट नहीं देने चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- दूल्हा तो पहले से ही डर में है। तीसरे यूजर ने लिखा- आजकल इस नीले ड्रम से पूरा दूल्हा समाज डरा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा गिफ्ट कौन देता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई का दिमाग तो सुपर से भी ऊपर चलता है, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

गजब लोग हैं हमारे यहां पर! शख्स की हरकत देख दंग रह जाएंगे आप, Video हुआ वायरल