1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेहमान की ऐसी बेइज्जती कौन ही करता है भाई, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

मेहमान की ऐसी बेइज्जती कौन ही करता है भाई, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखे के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे हंसी न आए। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो हंसी दिलाएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DRYASHTIWARI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के वीडियो लोग डालते रहते हैं। आप भी अगर उन गलियों में घूमते हैं तो फिर आपकी नजरें तमाम तरह के वीडियो पर पड़ती ही होंगी। उन्हीं सब में से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। कभी फनी वीडियो तो कभी लड़ाई वाले वीडियो, कभी स्टंट के वीडियो तो कभी ड्रामे के वीडियो और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो बहुत ही मजेदार है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जितने भी लोग गांव में कभी रहे हैं तो उन्हें पता होगा कि वहां पर किसी भी फंक्शन में पात का सिस्टम चलता है। इसका मतलब कि बहुत सारे लोगों को एक साथ बैठाया जाता है और सभी को खाना साथ में परोसा जाता है। इसके बाद सभी साथ में ही उठते हैं। अब वो सिस्टम थोड़ा बदल गया है और अब लोग टेबल पर बैठकर खाना खाते हैं मगर अभी भी उन्हें खाना परोसा ही जाता है। अब वीडियो में नजर आता है कि कई सारे लोगों ने खा लिया है और एक बंदा सभी के पत्तल उठा रहा है। एक लड़का अभी खा ही रहा था कि पत्तल उठाने वाला बंदा उसकी भी प्लेट उठा लेता है और वो देखता रह जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DrYashTiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गजब बेइज्जती है यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लोग आखिर कहां से लेकर आते हैं ऐसे जुगाड़ वाले दिमाग, आप भी देखें वायरल Video

इस गेट से Exit लिया तो सीधे यमराज से ही मुलाकात होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान