1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कौन है ये बुद्धिमान व्यक्ति जो अपनी चप्पल को इस तरह देता है सुरक्षा? Video आपको भी कर देगा हैरान

कौन है ये बुद्धिमान व्यक्ति जो अपनी चप्पल को इस तरह देता है सुरक्षा? Video आपको भी कर देगा हैरान

एक गजब का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर मिला जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो में चप्पल को चोरी होने से बचाने के लिए गजब का दिमाग लगाया गया है।

jugaad, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में एक से एक बुद्धिमान इंसान हैं और कुछ लोगों की बुद्धिमानी देखकर लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया की गलियों में घूमते-फिरते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक ऐसे वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखने के बाद आप भी सोचे होंगे कि इस पर मैं अब क्या ही बोलूं। हर दिन ऐसा कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने चप्पल को चोरी होने से बचाने के लिए ऐसा दिमाग लगाया है जो किसी ने सोचा नहीं होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा?

इस वीडियो में क्या दिखा?

सबसे पहले सोशल मीडिया पर चप्पल को चोरी होने से बचाने के लिए जो वीडियो दिखा उसमें नजर आया कि शख्स अपने चप्पल का फीता ही निकाल ले रहा है। इस वीडियो के बाद एक नया तरीका कई वीडियो में देखने को मिला। उन वीडियो में दिखा कि शख्स एक चप्पल एक जगह पर और दूसरा कहीं दूर जाकर खोलता है। यह दूसरा तरीका थोड़ा कारगर सा लगा। मगर अब एक नया तरीका दिखा और ये आपके होश उड़ा देगा। शख्स ने एक जगह पर अपनी चप्पल खोल रखी है और उसमें ताला मार दिया है। अब यह आईडिया किसको आया, यह तो नहीं पता मगर किसी ने देखा तो वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब चप्पल के साथ ताला भी चोरी हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- चप्पल पगलु। तीसरे यूजर ने लिखा- IQ -99 है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जब टीवी से ज्यादा महंगा रिमोट हो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो कलयुग के भक्त, बद्रीनाथ धाम में मंदिर के आगे फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़ गए श्रद्धालु

कान में आती थी अजीब आवाज तो पुलिस थाने पहुंच गया शख्स, बातें सुनकर हो जाएंगे लोट-पोट