1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कौन कहता पुलिस टाइम पर नहीं आती! वायरल Video एक बार आप भी देखिए, जरूर आएगी हंसी

कौन कहता पुलिस टाइम पर नहीं आती! वायरल Video एक बार आप भी देखिए, जरूर आएगी हंसी

पेट्रोल पंप के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको जरूर ही हंसी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन लोग अलग-अलग चीजों को पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं वो वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, ड्रामा समेत कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और इनके अलावा कई बार मजेदार या फिर हैरान करने वाली फोटो भी वायरल होती हैं। आप अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी पेट्रोल पंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स अपनी कार में पेट्रोल या फिर गैस भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गया था। उसकी कार में फ्यूल या फिर गैस भरा जा रहा था और इस दौरान वो कार से बाहर उतरा हुआ था। कार में फ्यूल/गैस भरने के बाद पेट्रोल पंप का कर्मचारी उससे पैसे लेने के लिए आगे वाली सीट के पास जाता है। इसी दौरान कार का मालिक भी कार में बैठ जाता है मगर वो पैसा दिए बिना ही वहां से भाग जाता है। लेकिन उसकी किस्मत खराब थी या फिर उसने देखा नहीं कि उसकी कार के पीछे ही पुलिस की गाड़ी भी है। उसे भागते देख पुलिस भी उसके पीछे लग जाती है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर crazyiest_comments नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'कौन कहता पुलिस टाइम पर नहीं आती।' वहीं नीचे एक कमेंट का स्क्रीनशॉट लगाया हुआ है जिसमें लिखा है, 'पहली बार पुलिस टाइम पर आई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कोई लोगों ने देखा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पुलिस टाइम पर नहीं आई, पुलिस वहीं थी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इंडिया की पुलिस थी तब टाइम पर आई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मैच देखने पहुंची महिला हुई वायरल, फोटो देख RCB फैंस भी हो जाएंगे हैरान

मेट्रो में बैठने की दिक्कत न हो इसलिए जुगाड़ के साथ दिखा बंदा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट