1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैच देखने पहुंची महिला हुई वायरल, फोटो देख RCB फैंस भी हो जाएंगे हैरान

मैच देखने पहुंची महिला हुई वायरल, फोटो देख RCB फैंस भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 30, 2025 07:02 am IST,  Updated : May 30, 2025 07:02 am IST

कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ ऐसी तरकीबें निकालते हैं जो किसी ने सोची तक नहीं होती है। अभी एक ऐसी ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया का दौर चल रहा है। जितने लोगों के पास आपको स्मार्ट फोन दिखेगा, उसमें से ज्यादातर लोग आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएंगे। यहां तक कि आजकल के बच्चे भी इंस्टा और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बना रहे हैं और दिन में थोड़ा समय उधर बिताते ही हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन उधर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी फोटो तो कभी वीडियो वायरल होता है जिसे देखने के बाद लोग रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।

महिला की फोटो क्यों हो रही वायरल?

अभी जिस महिला के फोटो के वायरल होने की बात कर रहे हैं, उसके पीछे का कारण उसके हाथ में नजर आ रहा चार्ट पेपर है। महिला RCB की फैन मालूम होती है और वो मैच के दौरान एक चार्ट पेपर पर कुछ ऐसा लिखकर ले गई जो आपने पहले शायद ही देखा होगा। महिला के हाथ में नजर आ रहे पेपर पर लिखा है, 'RCB अगर फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दूंगी।' इसके नीचे महिला ने अपनी इंस्टा ID भी लिखी हुई है। ऐसा हो सकता है कि महिला ने सिर्फ वायरल होने के लिए ही ऐसा कुछ किया हो।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हु लिखा- मैं इंतजार कर रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका पति कितना किस्मत वाला है। तीसरे यूजर ने लिखा- मतलब फाइनल है कि वो तलाक देना चाह रही है। चौथे यूजर ने लिखा- RCB जीते या न जीते, इनका तलाक होना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में बैठने की दिक्कत न हो इसलिए जुगाड़ के साथ दिखा बंदा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट

दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, Video एक बार आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।