हम और आप, दोनों ही सुबह से लेकर शाम तक न जानें कितनी सारी चीजों को देखते हैं। कई सारी चीजों को रोज देखते हैं तो कुछ चीजों को महीने में एक-दो बार देखते हैं। आमतौर पर होता यह है कि हम जिस चीज को जैसे देखते हैं, वैसा ही अपना लेते हैं। हम लोग उसको लेकर सवाल नहीं पूछते हैं कि यह ऐसा क्यों है, इसके पीछे कारण क्या है, आदि और इसी वजह से जब कोई उससे जुड़ा सवाल पूछता है तो हमारे पास जवाब नहीं होता है लेकिन आप चिंता मत कीजिए, हम आपके लिए ऐसे मजेदार फैक्ट्स लेकर आते रहते हैं और अभी भी कुछ ऐसी ही मजेदार जानकारी लेकर आए हैं। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।
स्विमिंग पूल को गौर से देखा है कभी?
अभी गर्मियों का मौसम आ रहा है तो शायद आप स्विमिंग पूल या फिर वाटर पार्क जाएंगे। आप शायद हर साल गर्मियों में स्विमिंग पूल या फिर वाटर पार्क जाते होंगे तो क्या आपने कभी स्विमिंग पूल को गौर से देखा है? क्या आपने नोटिस किया है कि अधिकतर जगहों पर या फिर हर जगह पर जो स्विमिंग पूल होता है, उसके अंदर नीले टाइल्स ही लगे होते हैं? अब सवाल यह है कि नीला ही क्यों, वहां लाल या फिर पीले टाइल्स भी तो लग सकते हैं। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।
नीले रंग के ही टाइल्स क्यों लगते हैं?
आपने लगभग हर जगह देखा होगा कि स्विमिंग पूल में नीले रंग के ही टाइल्स होते हैं। आइए अब आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं। पहला कारण तो यह है कि नीला रंग सुंदर लगता है और स्विमिंग पूल में इस रंग के टाइल्स लगाने से पानी साफ दिखता है। नीले टाइल्स होने के कारण पूल काफी आकर्षित लगता है क्योंकि पानी भी नीले रंग का दिखता है। इसके अलावा एक दूसरा कारण यह है कि नीले टाइल्स होने से पूल में तैरने वाले को पूल की तली यानी जमीन बहुत आसानी से दिखता है और इस वजह से वो गहराई के खतरे को आसानी से पहचान लेता है।
इसके अलावा एक अन्य कारण धूप भी है। आपको बता दें कि गहरे रंगों की तुलना में हल्के रंग की सूरज की रौशनी को परावर्तित करती है जिससे पानी गर्म होने से बचाने में मदद मिलती है और पानी ज्यादा समय तक ताजा बना रहता है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लत्तम जुत्तम पवित्रम! शख्स का लगाया अनोखा बोर्ड हुआ वायरल, फोटो देख नहीं रुकेगी हंसी
लिफ्ट में अचानक पंडित जी के साथ घट गई घटना, अंदर लगे शीशे से हुए घायल, देखें Video