1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाय का दूध हल्का पीला और भैंस का सफेद क्यों होता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा

गाय का दूध हल्का पीला और भैंस का सफेद क्यों होता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा

Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने तमाम तरह के खाने से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में सुना होगा। मगर क्या आज हम आपको दूध से जुड़ा बेहद रोचक तथ्य बताने वाले हैं।

Milk Interesting Facts, Amazing Facts, Interesting Facts, Fascinating Facts about Milk, Milk Product- India TV Hindi
Image Source : PEXELS गाय-भैंस के दूध से जुड़े रोचक तथ्य।

Interesting Facts : दूध खरीदते समय आपने गौर किया होगा कि लोग अपने-अपने तरीके से उसके मिलवाटी होने या न होने की जांच करते हैं। कोई दूध में हाथ डालकर चेक करता है तो कोई उसका रंग और गंध देखकर ही बता देता है। जिन्हें इस संदर्भ में ज्यादा जानकारी नहीं होती वे अक्सर दूध के फटने के बाद उसकी पहचान कर पाते हैं। मगर, क्या आपने कभी गौर किया है कि गाय का दूध हमेशा पीला-सफेद या हल्के पीले रंग का होता है जबकि, भैंस का दूध हमेशा मलाईदार सफेद रंग का होता है। आखिर ऐसा क्यों है ? यदि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे और इसकी वजह सुनकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा।

 दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश 

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश कहा जाता है। पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मुताबिक, भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बना हुआ है, जो वैश्विक दूध उत्पादन में लगभग 25% का योगदान देता है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि, दूध उत्पादन के मामले में भारत के बाद अमेरिका, चीन और पाकिस्तान का स्थान आता है। 

Image Source : FB/Dept of Animal Husbandry and Dairyingमंत्रालय की पोस्ट।

गाय का दूध पीला-सफेद और भैंस का सफेद क्यों होता है 

एक्स पर पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के हैंडल @Dept_of_AHD से इसकी वजह बताई गई है। पोस्ट के मुताबिक, 'गाय का दूध पीले-सफेद रंग का होता है, जबकि भैंस का दूध मलाईदार सफेद रंग का होता है, क्योंकि दोनों में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अलग-अलग होती है!' 


इसे आसान भाषा में ऐसे समझें कि, गाय के दूध में 'कैरेटिन' नाम का प्रोटीन मिलता है जिसके कारण इसका रंग हल्का पीला होता है जबकि भैंस के दूध में 'कैसीन' नामक प्रोटीन मिलता है जिसके कारण इसका रंग सफेद होता है। भैंस के दूध में बीटा-कैरोटीन वर्णक रंगहीन विटामिन-ए में परिवर्तित हो जाता है, जिससे यह गाय के दूध की तुलना में कम पीला होता है। गाय के दूध में भी यह प्रक्रिया होती है, लेकिन कम मात्रा में।
 

ये भी पढ़ें -
सोने की ज्वैलरी पर 999 क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो लाखों का होगा नुकसान; जान लीजिए मतलब 

मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा