अभी IPL का सीजन चल रहा है और सभी क्रिकेट प्रेमी रोज शाम को मैच देखकर अपने पूरे दिन की थकान मिटा रहे हैं। इसी क्रम में कल यानी 19 मई को राजस्थान और लखनऊ के बीच में कमाल का मैच देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 220 रन बनाकर राजस्थान की टीम को 221 रन बनाने का लक्ष्य दिया। इसके बाद उस टारगेट को पूरा करने राजस्थान की टीम उतरी और 19.1 ओवर में ही 225 रन बनाकर जीत अपने नाम कर लिया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 93 बनाए मगर चर्चा उनके 50 रन के सेलिब्रेशन की हो रही है। दरअसल 50 रन बनाते ही वैभव ने 'A' का निशान बनाया और अब लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने यह निशान क्यों बनाया था। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।
वैभव ने क्यों बनाया था A का निशान?
दरअसल Rommi Bhindder के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने इसका जवाब दिया। उन्होंने वैभव से पूछा कि उन्होंने A का निशान किसके लिए बनाया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'ये मैंने अपनी मम्मी को डेडिकेट किया। उनका नाम A से है।' उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैं ये सभी को बताना नहीं चाहता था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं। तो ऐसा हो सकता है कि अब यह नॉर्मल हो जाए और हर बार सेलिब्रेशन में यही निशान देखने को मिले।
यहां देखें वायरल वीडियो
वैभव ने क्या इतिहास रचा?
आपको बता दें कि लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने IPL सीजन में 500 रन बना लिए हैं और यह पूरा करते हुए किसी भी T20 टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव बन गए हैं। इस इतिहास को बनाने के लिए वैभव को 14 रनों की जरूरत थी जो वैभव ने कल के मैच में 14 गेंदों में हासिल कर लिया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले सबसे कम उम्र में IPL सीजन में 500 रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
ये भी पढ़ें-
सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है ये नया ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी फोटो
भीमताल में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुआ उसका कारनामा हो रहा वायरल