A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक या कार की चाबी के साथ क्यों मिलता है ऐसा मेटल टैग? जान लीजिए वरना पछताना पड़ेगा

बाइक या कार की चाबी के साथ क्यों मिलता है ऐसा मेटल टैग? जान लीजिए वरना पछताना पड़ेगा

आपने जब भी बाइक या फिर कार खरीदा होगा तो देखा होगा कि उसकी चाबी के साथ एक मेटल टैग भी मिलता है जिस पर एक नंबर लिखा होता है। तो क्या आप यह जानते हैं कि यह क्यों दिया जाता है?

Car and Bike Key Facts- India TV Hindi
Image Source : YT/@DHARMENDRAJAMUNA चाबी के साथ क्यों मिलता है ये मेटल टैग?

आज के समय में आपको एक बड़ी आबादी के पास अपना खुद का वाहन देखने को मिल जाएगा। कोई कार यूज करता है तो बाइक रखता है लेकिन लोग अपने पास अपना वाहन रखते हैं। कई सारे लोग इसलिए खुद का वाहन रखते ताकि इमरजेंसी में उन्हें समस्या न हो तो वहीं कई सारे लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करना पसंद नहीं करते हैं। चलिए अब आप एक ऐसी जानकारी देते हैं जो कार या फिर बाइक खरीदते समय आपने गौर नहीं किया होगा और आज आपको जो पता चलेगा, आपके बड़े काम का साबित होगा।

चाबी पर कभी गौर किया है?

आपके पास अगर अपना खुद का दो पहिया या फिर चार पहिया वाहन है तो क्या आपने उसे खरीदते समय उसकी चाबी पर गौर किया था? आपने जब अपना वाहन खरीदा होगा तो आपको दो चाबियां मिली होंगी और उन्हीं चाबियों के साथ आपको मिला होगा एक मेटल टैग। वही टैग जिस पर कुछ नंबर लिखा होता है मगर कोई नहीं जानता है कि वो मेटल टैग क्यों दिया जाता है। आमतौर पर लोग शोरूम में पूछते भी नहीं है और वो बताते भी नहीं है मगर आज हम आपको उसके बारे में जरूर बताएंगे।

क्यों दिया जाता है मेटल टैग?

आपको बता दें कि कार या फिर बाइक के साथ जो चाबी दी जाती है उसमें साथ में ही वो मेटल टैग भी लगा होता है और वो बहुत जरूरी होता है। आपको बता दें कि वो मेटल टैग चाबियों से ही जुड़ा हुआ होता है। ऐसा मान लीजिए कि किसी कारण आपने दो चाबियां खो दी तो आपको अपने वाहन का पूरा लॉक सिस्टम बदलने की कोई जरूरत नहीं है। आप उस टैग का इस्तेमाल करके फिर से अपनी गाड़ी की नई और असली चाबी बनवा सकते हैं। वो टैग दरअसल आपके वाहन की चाबी का एक डिजिटल फिंगरप्रिंट होता है और शोरूम में वो देकर फिर से चाबी बनवाई जा सकती है जो आपका पैसा और समय, दोनों बचाएगा।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्टस पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अब से अंकल दोबारा कभी नदी में नहीं उतरेंगे, Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ

कौन से नारियल में मिलता है सबसे ज्यादा पानी? इस लड़के ने Video में अच्छे से समझाया