A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ ईंटों में ऐसे छेद क्यों बने होते हैं? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब

कुछ ईंटों में ऐसे छेद क्यों बने होते हैं? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब

क्या आपने कभी ऐसे ईंट देखे हैं जिसमें कुछ छेद बने होते हैं? कई सारे ईंटों में तीन छेद बने होते हैं मगर शायद ही कोई इसके पीछे का कारण जानता होता है। आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

Amazing Facts About Bricks, Why Do Bricks Have Holes- India TV Hindi
Image Source : IG/G1_DECORS ईंट में क्यों बने होते हैं छेद?

हर दिन हम लोग कुछ न कुछ ऐसे देखते ही हैं जिसको लेकर हमारे दिमाग में सवाल उठना चाहिए मगर हम लोग उसे इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। अगर उन चीजों को लेकर हमारे दिमाग में सवाल उठेगा तो फिर उसका जवाब जानने के बाद हमारी जानकारी में इजाफा होगा मगर सभी लोग अपनी जिंदगी में इतने बिजी होते हैं कि कुछ और सोचने का समय ही नहीं मिलता है और इसी कारण हम आपके लिए गजब के फैक्ट्स और जानकारियां लेकर आते हैं जो आपकी नॉलेज में इजाफा भी करता है और आपको कुछ मजेदार पता भी चलता है। आज भी हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं।

क्या आपने कभी छेद वाले ईंट देखे हैं?

आप जिस घर में रहते हैं, वो ईंट के बिना तो बना नहीं होगा। कहीं आते-जाते किसी का घर बनता है तो फिर वहां भी ईंट दिख ही जाता है तो फिर ऐसा तो नहीं है कि आपने ईंटों को नहीं देखा है लेकिन क्या आपने कभी छेद वाले ईंट देखे हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, छेद वाले ईंट। कई ईंट ऐसे होते हैं जिसमें छेद बने होते हैं। कई सारे लोगों ने ऐसे ईंट देखे होंग तो कई सारे लोग पहली बार इसके बारे में सुन रहे होंगे। आपको बता दें कि आमतौर पर तीन छेद वाले ईंट ज्यादा नजर आते हैं। आइए अब आपको यह बताते हैं कि ईंटों में ये छेद क्यों बनाए जाते हैं? क्या इसका कोई फायदा भी है?

ईंट में क्यों होते हैं ये छेद?

अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि आखिर ईंटों में ये छेद क्यों बनाए जाते हैं। आइए फिर हम आपको इसके बारे में बताते हैं। इसके पीछे का एक कारण तो यह है कि ईंटों में छेद होने की वजह से इमारत मजबूत बनती है। दरअसल ईंटों में बनी छेद मसाले को बहने का रास्ता देते हैं और इस वजह से ऊपर वाली परत, नीचे वाली परत से जुड़ जाती है और इमारत को मजबूती मिलती है।

इसके अलावा एक कारण और भी है। दरअसल इन छेद वाली ईंटों का वजन कम होता है और इन्हें बनाना सस्ता हो जाता है। आपको बता दें कि छेद वाली ईंटें हल्के होते हैं तो इन्हें लगाना भी आसान होता है और ये जल्दी सूख भी जाते हैं। इस वजह से समय और पैसा, दोनों बचता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्रेजेंटेशन के बीच आया ऐसा मैसेज कि नहीं रुकी किसी की हंसी, Video जमकर हो रहा वायरल

बेवकूफी की भी हद होती है! समुद्र में SUV धोने पहुंचे टूरिस्ट को लहरों ने सिखाई सबक, आप भी देखें क्या हुआ