हमारे समाज में आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। एक वो होते हैं जो अलग-अलग समय पर या फिर जरूरत पड़ने पर अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करते हुए अपने समझदार होने का सबूत देते हैं और वहीं दूसरी तरफ इसके विपरीत बुद्धि के लोग होते हैं। वो लोग अलग-अलग समय पर अपनी हरकतों से अपनी बेवकूफी का सबूत देते हैं और जब से सोशल मीडिया आ गया है, एक से बढ़कर एक बेवकूफी भरी हरकत हमें और आपको देखने को मिल जाती हैं। अभी भी एक ऐसा ही मामला गोवा से सामने आया है जो आपको हैरान भी करेगा और आप यह भी सोचेंगे कि कैसे-कैसे लोग हैं। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
आखिर क्या है यह मामला?
गोवा एक ऐसी जगह है जहां लगभग हर किसी का घूमने जाने का मन करता है। कई सारे लोग अब तक घूम चुके होंगे तो वहीं कई सारे लोगों के विशलिस्ट में यह नाम अभी भी होगा। अब सोचिए कि गोवा इतना फेमस है तो वहां कितनी भीड़ आती होगी और उसी भीड़ के बीच में कुछ लोग ऐसे भी आते हैं जो अपनी बेवकूफी का सबूत देकर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
दरअसल गुजरात से कुछ लोग घूमने के लिए गोवा पहुंचे थे। वो अपनी SUV कार में वहां पहुंचे थे और वागाटोर बीच पर घूम रहे थे। अब जब भी कोई बीच पर जाएगा तो सुमद्र के किनारे छोटी लहरों के बीच खेलेगा और नहीं तो थोड़ा दूर रेत पर आराम से बैठेगा और व्यू देखेगा मगर इन लोगों ने कुछ अनोखा किया। ये लोग अपनी SUV कार, जिसमें वो वहां गए थे, उसे समुद्र में ले जाकर धोने लगे। तभी समुद्र की लहरों ने कुछ ऐसा किया कि अब दोबारा ये ऐसा कुछ नहीं करेंगे। दरअसल समुद्र में हाई-टाइड होने के कारण देखते ही देखते समुद्र की लहरों ने कार को अपने अंदर खींच लिया। इस वजह से कार कई मीटर समुद्र के अंदर चली गई।
JCB मशीन से कार निकली बाहर
समुद्र की लहरों के कारण कार इतनी अंदर पहुंच गई थी कि इन लोगों के बस की बात नहीं रह गई थी। इसके बाद घबराते हुए इन लोगों को प्रशासन को जानकारी दी जिसके बाद JCB मशीन लगाकर उस कार को बाहर निकाला गया मगर इस काम में कई घंटों की मेहनत लगी। इसका मतलब कुछ लोगों की बेवकूफी के कारण प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें-
कानपुर की लड़की ने इंस्टाग्राम पर रिवॉल्वर के साथ बनाई रील, VIDEO हुआ वायरल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
इससे बड़ा खतरों का खिलाड़ी देखा है आपने? वायरल Video देख उड़ जाएंगे होश