1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे बड़ा खतरों का खिलाड़ी देखा है आपने? वायरल Video देख उड़ जाएंगे होश

इससे बड़ा खतरों का खिलाड़ी देखा है आपने? वायरल Video देख उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 23, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 12:28 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में एक शख्स बाइक चलाते दिख रहा है मगर उसकी हालत देख आप हैरान होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAREINDIANCLIPS

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ अपनी आंखों से पहले न तो देखा होता है और न ही ऐसा कुछ सोचा होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो आते ही होंगे जो आपको भी हैरान करते होंगे और अगर ऐसा नहीं देखा है तो फिर अभी देखने को मिल जाएगा क्योंकि अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ऐसा शख्स बाइक चलाता दिख रहा है जिसका एक हाथ टूटा हुआ है। उसका बायां हाथ टूटा हुआ है जिससे वो क्लच का यूज नहीं कर पाएगा तो उसने इसके लिए दिमाग लगाया है। उसने क्लच में एक रस्सी को बांधा और उसी रस्सी को अपने टूटे हुए हाथ पर लाकर बांध दिया। अब जब भी उसे क्लच दबाना होगा, वो उस अपने हाथ को खींच लेगा और उसका काम हो जाएगा। वो वीडियो में ऐसा करके दिखाता भी है। वीडियो के अंत में वो बाइक चलाता भी दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'महिलाएं आदमियों से ज्यादा लंबे समय तक क्यों जीती हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिली है कि यह वीडियो कब और कहां का है और यह इंसान कौन है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के अंदर शख्स ने बनाया गजब का माहौल, Video जीत लेगा आपका भी दिल

शराब पीने वालों को चचा ने किया मोटिवेट, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।