A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोने की ज्वैलरी पर 999 क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो लाखों का होगा नुकसान; जान लीजिए मतलब

सोने की ज्वैलरी पर 999 क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो लाखों का होगा नुकसान; जान लीजिए मतलब

Gold Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने सोने-चांदी के आभूषणों से जुड़े कई हैरान कर देने वाले फैक्ट्स के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको एक ऐसा फैक्ट बताएंगे जिसे सुनने के बाद आपको यकीन नहीं होगा।

Gold hallmarking, gold jewellery, what is 999 means on gold jewellery, why 999 written on gold, Gold- India TV Hindi
Image Source : PTI गोल्ड ज्वैलरी।

Gold Interesting Facts : सोने के जेवर खरीदना और उनको पहनना बहुत लोगों का शौक होता है। अगर अकेले भारत की बात करें तो भारत में शादी-विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्यक्रम और तीज-त्योहार पर लोग सोना खरीदते हैं जिसका एक अलग महत्व भी है। हालांकि, पुराने समय से लेकर वर्तमान परिदृश्य में सोना खरीदना भारतीयों के लिए एक इन्वेस्टमेंट की तरह है जो इसी मानसिकता के साथ खरीदा जाता है कि वक्त के साथ इसकी वैल्यू बढ़ेगी। यदि आप भी सोना खरीदने का शौक रखते हैं तो आपने गोल्ड की ज्वैलरी जैसे- कंगन, बिस्किट या अंगूठी आदि पर एक खास नंबर लिखा हुआ देखा होगा। इन नंबरों में ज्यादातर लोग 999 नंबर की ज्वैलरी ढूंढ़ते हैं। क्या आप जानते हैं कि, गोल्ड की ज्वैलरी पर 999 आखिर क्यों लिखा होता है ? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस बारे में भी बता देते हैं।  

सोने के गहनों पर लिखे नंबर 

आमतौर पर सोने के गहने खरीदते समय उसकी शुद्धता आंकी जाती है क्योंकि सोने के गहने 14 कैरेट, 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट में आते हैं। गहनों पर लिखे नंबर प्राय: तीन अंक के होते हैं जो कि एक खास वजह से लिखे जाते हैं। अलग-अलग ज्वैलरी पर आपको 999, 916, 750, 585 और 417 नंबर लिखा मिल सकता है।  

कैरेट का क्या मतलब होता है 

कैरेट को K से जाना या लिखा जाता है। ये सोने की शुद्धता मापने की इकाई है जो 24 भागों के पैमाने पर होती है। शुद्ध सोना 24K होता है, जिसका अर्थ है कि इसके सभी 24 भाग सोने के हैं। कम कैरेट का मतलब है कि सोने में चांदी, तांबा, निकल या जस्ता जैसी अन्य धातुओं को मिलाकर उसकी कठोरता बढ़ाने और रंग को संतुलित करने का प्रयास किया जाता है। शुद्ध रूप में सोना काफी नरम होता है। गहने बनाने वाले कठोरता बढ़ाने और रंग को नियंत्रित करने के लिए सोने में तांबा, चांदी, निकल या जस्ता मिलाते हैं। आपकी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग कैरेट का सोना अलग-अलग उपयोगों के लिए उपयुक्त होता है।

सोने की ज्वैलरी पर 999 क्यों लिखा जाता है 

गौरतलब है कि, भारत में सोने के आभूषणों को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा विनियमित हॉलमार्किंग प्रणाली के तहत प्रमाणित किया जाता है। बीआईएस हॉलमार्क यह दर्शाता है कि शुद्धता का स्वतंत्र रूप से परीक्षण और सत्यापन किया गया है। इसके तहत गोल्ड की हर ज्वैलरी को उसकी शुद्धता के आधार पर मार्क किया जाता है। 999 मार्क 24 कैरेट ओरिजिनल गोल्ड का कोड होता है जो दर्शाता है कि सोना गैर मिलावटी यानी शुद्ध है।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से लगभग हर देश के लिए फ्लाइट मिलती है; 150 जगहों पर जाना आसान
 

कभी सोचा है, स्कूल बस का रंग पीला ही क्यों होता है; वजह सुनकर दिमाग हिल जाएगा