A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रंप ने अपनी लाल टोपी पर ऐसा क्या लिखवाया? जो मचा बवाल, 2028 के इलेक्शन का भी कर लिया प्लान

ट्रंप ने अपनी लाल टोपी पर ऐसा क्या लिखवाया? जो मचा बवाल, 2028 के इलेक्शन का भी कर लिया प्लान

डोनाल्ड ट्रंप की नई लाल टोपी ने इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में हलचल पैदा कर दी है। आखिर इस टोपी को लेकर इतना बवाल क्यों हो रहा है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।

लाल टोपी पहने डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
Image Source : PTI लाल टोपी पहने डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपनी स्वैग और बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस बार, उनकी एक नई लाल टोपी ने सोशल मीडिया से लेकर पूरी दुनिया तक में हलचल मचा दी है। यह टोपी, उनकी प्रसिद्ध 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) टोपी से अलग है। 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की तरह इस टोपी पर भी कुछ ऐसा लिखा है जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। आखिर इस टोपी पर ऐसा क्या लिखा है, और यह इतनी सुर्खियां क्यों बटोर रही है? आइए, इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

टोपी पर लिखा नारा

सबसे पहले हम बात कर लेते हैं उस टोपी पर लिखे नारे की। दरअसल, इस नई लाल टोपी पर बड़े अक्षरों में लिखा है: "Trump Was Right About Everything," यानी "ट्रंप हर चीज पर सही थे।" यह नारा न केवल ट्रंप के आत्मविश्वास को बयां करता है, बल्कि उनके समर्थकों के बीच एक मजबूत संदेश भी देता है। 22 अगस्त 2025 को ट्रंप ने इस टोपी को पहनकर 2026 फीफा विश्व कप ड्रॉ की घोषणा की थी, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके अलावा, एक अन्य टोपी पर "Trump 2028" लिखा होने का जिक्र भी सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में और हलचल पैदा कर दी है।

Image Source : PTIट्रंप ने इस टोपी को पहनकर 2026 फीफा विश्व कप ड्रॉ की घोषणा की

राजनीतिक संदेश और विवाद

"Trump Was Right About Everything" का नारा ट्रंप के उस दावे को मजबूत करता है कि उनकी नीतियां, फैसले और लगभग सारी भविष्यवाणियां सही थीं। यह उनके समर्थकों के लिए एक प्रेरक संदेश है, जो उनकी नीतियों और नेतृत्व को सही ठहराने में विश्वास रखते हैं। वहीं, "Trump 2028" लिखी टोपी ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है: क्या ट्रंप 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से उतरने की योजना बना रहे हैं? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के अनुसार, कोई भी व्यक्ति को दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं बन सकता। इस नारे से ये भी कायास लगाए जा रहे हैं कि शायद ट्रंप उस संशोधन में कोई बदलाव करेंगे और वे 2028 में तीसरी बार भी राष्ट्रपति के दावेदार बन जाएंगे। इसी वजह से राजनीतिक बहस और भी तेज हो गई है।

Image Source : PTIलाल टोपी पहने डोनाल्ड ट्रंप

Image Source : PTIट्रंप ने एक और टोपी बनवाई है, जिस पर लिखा है, "TRUMP 2028"

सोशल मीडिया पर हलचल

सोशल मीडिया पर इस टोपी को लेकर मीम्स, आलोचनाएं और समर्थन की बाढ़ आ गई है। ट्रंप के समर्थकों का मानना है कि यह टोपी उनकी ताकत और उनके नेतृत्व की लोकप्रियता का प्रतीक है। एक सर्वे के अनुसार, 49% रिपब्लिकन समर्थक मानते हैं कि ट्रंप तीसरे कार्यकाल के लिए योग्य हैं। दूसरी ओर, डेमोक्रेट्स और कुछ आलोचक इसे असंवैधानिक करार दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, "ट्रंप का 'मेड इन चाइना' टोपी पहनकर विश्व नेताओं के सामने दिखना उनकी वैश्विक छवि को मजाक बना रहा है।" यह कमेंट इस टोपी के मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर भी सवाल उठाती है, क्योंकि ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के बावजूद उनकी टोपी का मैन्यूफैक्चरिंग चीन में हुआ।

ट्रंप की ब्रांडिंग का हिस्सा रही हैं ये टोपियां

ट्रंप की टोपियां हमेशा से उनकी ब्रांडिंग का हिस्सा रही हैं। उनकी MAGA टोपी ने 2016 और 2020 के चुनावों में उनके समर्थकों के बीच एक मजबूत पहचान बनाई थी। नई टोपी भी उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। यह न केवल एक फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि एक राजनीतिक हथियार भी है, जो उनके समर्थकों को उत्साहित करता है और विरोधियों को उकसाता है। यह टोपी ट्रंप के व्यक्तित्व का प्रतीक बन गई है: विवादास्पद, आत्मविश्वास से भरा, और हमेशा चर्चा में रहने वाला।

Image Source : PTIट्रंप के ब्रांडिंग का हिस्सा रही हैं ये टोपियां

ये भी पढ़ें:

ये हैं रियल लाइफ के विक्रम और बाला, चलती मालगाड़ी में लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में चुराया कोयला

बाइक लिए सड़क पर धर्राटे काटते दिखीं दादी, उम्र को ठेंगा दिखा खूब मचाया गदर, Video देख नाती-पोते भी शरमा जाएंगे