1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मरीज को बेहोश करके ऑपरेशन क्यों किया जाता है ? बच्चे का जवाब सुन हंस-हंसकर पेट दर्द करने लगेगा, मजेदार Video Viral

मरीज को बेहोश करके ऑपरेशन क्यों किया जाता है ? बच्चे का जवाब सुन हंस-हंसकर पेट दर्द करने लगेगा, मजेदार Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे ने सवाल का ऐसा जवाब दिया जो काफी मजेदार दिया है। वीडियो को खुद एक डॉक्टर ने शेयर किया है।

desi boy video viral, viral video, Why operation performed under anesthesia, student viral video, vi- India TV Hindi
Image Source : X/@LAP_SURGEON (VIDEO GRAB) सवाल का जवाब देता हुआ बच्चा।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई सवाल-जवाब करते लोगों के ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती है। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सामने आया है जिसमें एक बच्चे से पूछा गया कि, मरीज को बेहोश करके ऑपरेशन क्यों किया जाता है ? इस सवाल पर बच्चे ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि यूजर्स का हंस—हंसकर बुरा हाल हो गया। इस वीडिया को देखने के बाद यूजर्स भी बच्चे के जवाब पर काफी मौज ले रहे हैं। वीडियो को कई लोगों ने देखने के बाद शेयर भी किया है जिसमें बच्चे की हाजिरजवाबी काफी पसंद की जा रही है। 

मरीज को बेहोश करके ऑपरेशन इसलिए करते हैं...!

इस वीडियो को एक्स पर @Lap_surgeon नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक लड़का क्लासरूम में बच्चे से पूछता है कि, 'मरीज को बेहोश करके ऑपरेशन क्यों किया जाता है ?' इस पर बच्चा कहता है कि, 'मरीज को बेहोश करके ऑपरेशन इसलिए किया जाता है ताकि मरीज ऑपरेशन करना सीख न जाए।' बच्चे का जवाब इतना मजेदार रहा कि खुद डॉक्टर साहब भी इस वीडियो को शेयर करने से अपने आप को रोक नहीं पाए। वीडियो को शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, 'शब्द हमारे(surgeons) हैं लेकिन कह बच्चा रहा है!'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं  

इस वीडियो को एक्स पर अब तक कई यूजर्स ने देखा और शेयर किया है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'ये पूरा देश रीलबाज हो गया है पढाई गई तेल लेने।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कितने तेजस्वी लोग हैं भारत में ।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बड़ा होशियार बच्चा है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मैं तो खुद का ऑपरेशन बिना बेहोश कराऊंगा क्योंकि मुझे सीखना है।'  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
बिहार चुनाव के बीच 'खान सर' का असली नाम आया सामने ! इस Viral Video में चेक करें पूरी डिटेल 
 

'पल-पल जीना मुहाल मेरा...' होमवर्क करते-करते गाना गा रहा था लड़का, घर वालों ने चुपके से बना लिया Video फिर जो हुआ..