A
Hindi News वायरल न्‍यूज बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; समझ लीजिए इसके पीछे छिपा साइंस

बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; समझ लीजिए इसके पीछे छिपा साइंस

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने तरह-तरह की रिपोर्ट और उनमें किए गए अजब-गजब दावों के बारे में पढ़ा होगा। आज हम आपको बताएंगे कि, बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं ?

Interesting Facts, Amazing Facts, बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं, बीयर, बीयर पीने के फायदे- India TV Hindi Image Source : FREEPIK बीयर।

Amazing Facts : बीयर पीते समय लोग तरह-तरह के व्यंजनों का सेवन भी करते हैं। इस प्रक्रिया में मूंगफली को काफी लोग पसंद करते हैं। बीयर के साथ मूंगफली का कॉम्बिनेशन काफी लोगों को पसंद ​होता है। ऐसे में लोग कई तरह की मूंगफली खाते हैं फिर चाहे वो रोस्टेड, सॉल्टेड या नॉर्मल ही क्यों न हो। कुछ लोग मूंगफली को बीयर मग या उसके गिलास में डालकर भी खाते हैं मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि बीयर के गिलास में मूंगफली के दाने कभी डूबते नहीं हैं वे हमेशा उसमें तैरते रहते हैं। आखिर, बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं ? क्या आपको पता है यदि नहीं पता है तो आज हम आपको इसके पीछे का साइंस बताने वाले हैं। 

बीयर के साथ मूंगफली क्यों खाते हैं 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि, बीयर के साथ नमकीन मूंगफली स्वाद बढ़ाने और हैंगओवर को कम करने के उद्देश्य से खाई जाती है। नमकीन मूंगफली बीयर की कड़वाहट को कम कर उसे पीने योग्य बनाती है। दावा किया जाता है कि, इसमें मौजूद प्रोटीन और फैट अल्कोहल केAbsorption को धीमा करते हैं, जिससे नशा धीरे होता है और Dehydration को पूरा करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग बीयर के साथ मूंगफली खाना पसंद करते हैं। 

अर्जेंटीना में बीयर में मूंगफली डालने का ट्रेंड 

वैसे तो भारत में भी कुछ लोग बीयर में मूंगफली डालकर पीना पसंद करते हैं मगर क्या आपको पता है कि, अर्जेंटीना में बीयर में मूंगफली डालने का ट्रेंड है। दरअसल, अर्जेंटीना में बीयर में मूंगफली डालने की परंपरा मुख्य रूप से मनोरंजन और एक वैज्ञानिक घटना के कारण लोकप्रिय है, जिसे 'डांसिंग पीनट्स' कहा जाता है। बीयर में डाली गई मूंगफली पहले नीचे बैठती है, फिर बीयर के कार्बन डाइऑक्साइड के बुलबुले उसकी सतह पर जमा होकर उसे ऊपर उठाते हैं, जिससे वह नाचती हुई प्रतीत होती है, जिसे देखने में लोगों को काफी आनंद आता है और वो लुत्फ उठाते हुए बीयर पी सकते हैं। 

Image Source : Freepik बीयर।

बीयर में मूंगफली तैरती क्यों है 

रिसर्च गेट नामक वेबसाइट पर ब्राज़ीलियाई रिसर्चर लुइज़ परेरा के हवाले से बीयर में मूंगफली के तैरने या नाचने के बारे में बताया गया है। शोधकर्ता बताते हैं कि, क्योंकि मूंगफली बीयर की तुलना में अधिक घनी होती है, इसलिए वे पहले गिलास के तल में बैठ जाती हैं फिर प्रत्येक मूंगफली एक न्यूक्लिएशन साइट बन जाती है। उनकी सतह पर कार्बन डाइऑक्साइड के सैकड़ों छोटे-छोटे बुलबुले बन जाते हैं, जो उन्हें ऊपर की ओर खींचने में सहायक होते हैं। बुलबुले कांच की दीवारों की तुलना में मूंगफली पर बनना पसंद करते हैं। जब बुलबुले सतह पर पहुंचते हैं, तो वे फट जाते हैं। मूंगफली फिर नीचे गोता लगाती हैं और नए बने बुलबुलों द्वारा फिर से ऊपर की ओर धकेल दी जाती हैं, इस दौरान मूंगफली नाचती हुई दिखती है ये तब तक जारी रहता है जब तक कार्बन डाइऑक्साइड खत्म नहीं हो जाती या कोई बीयर पीकर इसे बाधित नहीं कर देता।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मलेशिया में I Love You कैसे बोलते हैं लोग, सुनते ही खुश हो जाएगा आपका पार्टनर; प्रपोज डे पर करें ट्राई

मीट मसाला में मीट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें