Amazing Facts : मोहब्बत की फरवरी में हर बार की तरह इस बार भी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया भर के कपल्स ने 14 फरवरी तक एक-एक दिन को अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक तरीके से मनाने की योजना बना ली है। 8 फरवरी को प्रपोज डे है और इस दिन हर ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड अपने पार्टनर को खुश करने के लिए तरह-तरह से प्रपोज करेंगे। इस दिन कोई पार्टनर गर्लफ्रेंड के लिए सरप्राइज प्लान करेगा तो कोई अलग-अलग भाषाओं में उसे I Love You बोलेगा। यदि आप दूसरे आइडिया को ट्राई करना चाहते हैं तो आप मलेशिया की मलय भाषा में अपने पार्टनर को I Love You कह सकते हैं। क्या आपको पता है कि, मलेशिया में I Love You कैसे बोलते हैं कपल्स ? यदि आपको नहीं पता है तो हम आपको इसके बारे में बता देते हैं।
मलेशिया में कौन सी भाषा बोली जाती है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलेशिया की राष्ट्रीय या आधिकारिक भाषा 'मलय' है, जो बहुसंख्यक मलय जातीय समूह की मातृभाषा है। मलेशिया के प्रमुख जातीय समूह बुमिपुतेरा (जिनमें मलय , ओरंग असली और पूर्वी मलेशिया के मूल निवासी शामिल हैं), अरब मलेशियन , मलेशियन चीनी और मलेशियन भारतीय हैं।
मलेशिया क्यों फेमस है
मलेशिया अपनी मनमोहक चूना पत्थर संरचनाओं के कारण ये द्वीप दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कुछ प्रसिद्ध द्वीपों में सबसे बड़ा पुलाऊ लैंगकावी और जायंट लायन द्वीप शामिल हैं। इसके अलावा, यहां तैराकी, जंगल ट्रेकिंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग और केबल कार की सवारी जैसी कई मनोरंजक गतिविधियां भी उपलब्ध हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलेशिया बाको राष्ट्रीय उद्यान के लिए भी फेमस है जो कि दुनिया के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। इस पारिस्थितिकी तंत्र में सात अलग-अलग वर्षावन पारिस्थितिकी तंत्र मौजूद हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान में ट्रेकिंग करते समय आपको वन्यजीवों के विविध संग्रह देखने को मिलेंगे। आप इस राष्ट्रीय उद्यान में नाव की सवारी करके जंगलों को गहराई से देख सकते हैं।
मलेशिया में I Love You कैसे बोलते हैं
यदि आप इस प्रपोज डे पर पार्टनर को खुश करना चाहते हैं तो I Love You को मलेशिया की मलय भाषा में 'Saya sayang awak (साया सायांग अवाक)' कह सकते हैं। ये वाक्यांश सुनने में प्रेम, स्नेह और केयर यानी देखभाल ऐसे भाव व्यक्त करता है जो कि पार्टनर्स को काफी रास आते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक की पटरियों में जंग क्यों नहीं लगती, सुनकर दिमाग हिल जाएगा; बहुत कम लोगों को पता है जवाब
मीट मसाला में मीट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें