Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1.50 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 25,800 रुपये की गिरावट- चेक करें ताजा भाव

1.50 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 25,800 रुपये की गिरावट- चेक करें ताजा भाव

Written By: Sunil Chaurasia Published : Feb 07, 2026 08:11 am IST, Updated : Feb 07, 2026 08:11 am IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 29 जनवरी, 2026 को चांदी की कीमत 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी,जबकि सोना भी उस दिन 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Paisa
Photo:PIXABAY शुक्रवार को सोने में 2.12 प्रतिशत और चांदी में 4.85 प्रतिशत की गिरावट

Silver and Gold Price: साल 2026 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 जनवरी को अपने-अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी के भाव में भारी-भरकम गिरावट आ चुकी है। ऑल टाइम हाई की तुलना में चांदी अभी तक 1.50 लाख रुपये और सोना 25,800 रुपये सस्ता हो चुका है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 29 जनवरी, 2026 को चांदी की कीमत 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी,जबकि सोना भी उस दिन 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद इन दोनों कीमती धातुओं में लगातार 3 दिनों तक ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। 

शुक्रवार को सोने में 2.12 प्रतिशत और चांदी में 4.85 प्रतिशत की गिरावट

3 दिनों की गिरावट के बाद इनमें लगातार 2 दिन फिर तेज बढ़त देखने को मिली और फिर 5 फरवरी को एक बार फिर सोने-चांदी में तेज गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया, जो 6 फरवरी तक चला। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में, चांदी का भाव 13,000 रुपये यानी 4.85 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को ये 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। कल, सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई और ये 3,400 रुपये यानी 2.12 प्रतिशत टूटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो गुरुवार को 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ऑल टाइम हाई की तुलना में 1.50 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी

जहां एक तरफ चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से 1,49,500 रुपये नीचे आ चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ, सोना भी अपने उच्चतम स्तर से 25,800 रुपये गिर चुका है। यानी, अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद से चांदी की कीमतों में 37 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। जबकि, सोने में अभी तक 14.09 प्रतिशत की गिरावट आई है। उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद, सोने की तुलना में चांदी के भाव में लगभग 3 गुना ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा कारोबारियों ने शुक्रवार को बताया कि घरेलू कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी ने उछाल के साथ कारोबार बंद किया था।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement