Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह को ज्योतिष में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है और ये बुद्धि, ज्ञान और कारोबार के कारक ग्रह माने जाते हैं। 7 फरवरी को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध का गोचर राहु के नक्षत्र शतभिषा में होगा। बुध के नक्षत्र परिवर्तन के बाद किन राशियों को सावधानी बरतनी होगी इसके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
बुध ग्रह के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश आपके जीवन में नकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंताएं आपके मन में हो सकती हैं, न चाहते हुए भी संचित धन को खर्च करने की नौबत आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा फोकस रखें, वरना आपकी छोटी सी गलती दिक्कतों का कारण बनेगी। गलत लोगों की संगति से कर्क राशि के लोगों को बचना होगा। अपनी भावनाओं को सही लोगों के सामने जाहिर करना सीखें। उपाय के तौर पर गणेश जी की पूजा करें।
कन्या राशि
बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और ऐसे में राहु के नक्षत्र में इनका प्रवेश आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। करियर क्षेत्र में दिक्कतों का सामना इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। धन का निवेश सोच-समझकर करें नहीं तो धन हानि हो सकती है। कारोबारियों को किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है इसलिए सतर्कता आपको बरतनी होगी। उपाय के तौर पर आपको बहन, बुआ या 10 साल से छोटी कन्याओं को उपहार देना चाहिए।
मीन राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता। निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है इसलिए कोई भी फैसला अनुभवी लोगों की सलाह के बिना न लें। करियर के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो ऑफिस में होने वाली राजनीति से आपको बचकर रहना होगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो सकती है, योग-ध्यान करने से लाभ आपको प्राप्त होगा। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा मीन राशि के जातकों को खिलाना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
गहरी आएगी नींद और सुबह के समय रहेंगे तरोताजा, बस सोने से पहले कर लें 5 मंत्रों का जप