PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। पहले मैच में नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने थी। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 147 रन बनाने में कामयाब रही। टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने इस टारगेट को आखिरी 19.3 ओवर में 3 विकेट रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने मैच विनिंग पारी खेली।
नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज ने इस मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 28 रन जोड़े। इसके बाद उनकी टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने इस मैच में 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा बास डी लीड ने 30 और कॉलिन एकरमैन ने 20 रन बनाए। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। सैम अयूब ने 24 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान सलमान अली आगा भी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने अच्छी बैटिंग की, लेकिन वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 31 गेंद में 47 रन बनाए। उनके आउट होते ही पाकिस्तान ने अगले दो विकेट जल्दी गंवा दिए और 100 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लेकिन आखिरी के दो ओवर में फहीम अशरफ ने शानदार बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई। वह 11 बॉल पर 29 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को ग्रुप ए में रखा गया है। उनके अलावा भारत, अमेरिका और नामीबिया भी इस ग्रुप का हिस्सा है। टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान का नीदरलैंड के खिलाफ दबदबा रहा है। दोनों के बीच इस प्रारूप में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं और इन तीनों ही में मैचों में पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज की है।
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान की टीम ने अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में पाकिस्तान ने तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हराया था। उन्होंने 3-0 से ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप किया था।
PAK vs NED मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन