1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शहरों के नाम के आगे 'पुर' और 'बाद' क्यों लिखा जाता है, आखिर क्या मतलब है इनका, यहां जानें सब कुछ

शहरों के नाम के आगे 'पुर' और 'बाद' क्यों लिखा जाता है, आखिर क्या मतलब है इनका, यहां जानें सब कुछ

Why Pur and Baad used in cities name: भारत में कई शहरों के नाम ऐसे हैं जिनके नाम के आखिर में 'बाद' और 'पुर' जैसे शब्द लिखे होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसे शब्दों का क्या मतलब है और इनको लिखने का क्या उद्देश्य था।

pur and baad in cities name, pur and bad suffix meaning, pur and baad meaning, cities name pur and b- India TV Hindi
Image Source : INDIAN RAILWAY रेलवे स्टेशन पर लिखे शहरों के नाम।

Why Pur and Baad used in cities name: ट्रेन से सफर करते समय आप जब खिड़की से शहरों के नाम देखते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शहरों के नाम बड़े ही अजब—गजब होते हैं। ऐसे नाम अजीब इसलिए लगते हैं क्योंकि किसी शहर के नाम के अंत में 'पुर' लिखा होता है तो किसी नाम के आखिर में 'बाद' लिखा होता है, जैसे— गाजियाबाद और कानपुर आदि। क्या आपको मालूम है कि, शहरों के नाम के आगे 'पुर' और 'बाद'क्यों लिखा जाता है ? इनका क्या मतलब है ? यदि आपको इसकी वजह नहीं पता है तो आज हम आपको बताएंगे कि, शहरों के नाम के अंत में  ऐसे प्रत्यय क्यों जोड़े जाते हैं। 

'पुर' का अर्थ जान लीजिए और उपयोगिता की वजह 

कानपुर, जयपुर, नागपुर, उदयपुर, रामपुर, रायपुर, गोरखपुर....ऐसे ही भारत में ढेरों शहरों के नाम हैं जिनके नाम के अंत में 'पुर' जोड़ा जाता है। बता दें कि, पुर का आशय 'शहर' या 'किला' से है। संस्कृत भाषा से लिया गया ये शब्द प्राचीन काल में इस्तेमाल किया जाता था। इसका प्रयोग ऋग्वेद काल से हो रहा है और यह हस्तिनापुर जैसे पुराने शहरों के नामों में भी मिलता है। तत्कालीन राजा-महाराजा अपने नाम के बाद 'पुर' शब्द को जोड़कर शहर का नामकरण करते थे। दावा है कि, इसके पीछे का उद्देश्य सिर्फ ये था कि, जब भविष्य में लोग इतिहास का रुख करें तों उन्हें राजा—महाराजा का नाम याद रहे। संभवत: इसीलिए राजा जयसिंह ने अपने शहर का नाम जयपुर रखा था।

'बाद' का अर्थ और उपयोगिता 

गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, अहमदाबाद, फिरोज़ाबाद....ये लिस्ट और भी काफी लंबी है, इसमें ऐसे शहरों के नाम हैं जिनके अंत में बाद शब्द जुड़ा होता है। बता दें कि, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में भी कई ऐसे शहर हैं जिनके नाम के अंत में 'बाद' शब्द जुड़ा है। जैसे— इस्लामाबाद और जलालाबाद आदि। गौरतलब है कि, 'बाद' शब्‍द अपभ्रंश से आया है। सही शब्‍द शहरों के नाम का संधि विच्‍छेद करने पर पता चलता है और वो शब्‍द 'आबाद' है। 'आबाद' एक फारसी शब्द है जिसमें आब का अर्थ पानी होता है। इसका मतलब उस जमीन या जगह से है जहां फसल को उगाया जा सकता है। इसके साथ ही वह जगह ऐसी हो जो रहने योग्य होने के साथ पानी की आपूर्ति को पूरा करने वाली हो। जानकार के मुताबिक, इसमें भी वही सिद्धांत है— जिस शहर का नाम राजा को रखना होता था वो उससे पहले अपना नाम जोड़ देता था। उदाहरणार्थ— फिरोज शाह के नाम पर फिरोजाबाद का नाम पड़ा। 1411 ईसवी में सुल्‍तान अहमद शाह ने अपने अहमद नाम पर शहर का नाम 'अहमदाबाद' रखा। 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी जानकारों के दावों और प्रचलित वक्तव्यों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें -
Viral Video: भारतीय ऑटो चालक को फर्राटेदार French बोलते देख अमेरिकी Tourist का घूम ​गया दिमाग 
 

Ranveer Singh के इस गाने पर टीचर ने बच्चों से कराया बिंदास डांस, Viral Video देख उछलकर नाचने का होगा मन