1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Ranveer Singh के इस गाने पर टीचर ने बच्चों से कराया बिंदास डांस, Viral Video देख उछलकर नाचने का होगा मन

Ranveer Singh के इस गाने पर टीचर ने बच्चों से कराया बिंदास डांस, Viral Video देख उछलकर नाचने का होगा मन

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 20, 2025 04:52 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 04:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें सभी स्कूली बच्चे टीचर के साथ डांस करते हुए दिखाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को यूजर्स ने काफी पसंद किया है।

teacher student dance, teacher student dance in school- India TV Hindi
स्कूल में टीचर के साथ डांस करते बच्चे। Image Source : IG/@TARUN_SIR_DANCE__WALE

Viral Video: बच्चों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए आजकल स्कूलों में कई प्रकार की एक्टिविटी कराई जाने लगी हैं। ऐसी ही एक्टिविटी डांस की है जिसके लिए अब स्कूलों खासतौर पर एक पीरियड बनाया जाता है जिसमें बच्चे तनावमुक्त होकर एन्जॉय कर सकें। ऐसे कई वीडियोज आपने भी सोशल मीडिया पर देखे होंगे जिसमें बच्चे टीचर्स के साथ मजे से डांस करते हुए दिखाई पड़ते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हुआ है जिसमें टीचर बच्चों से एक्टर रणवीर सिंह के गाने पर डांस करा रहा है। इस वीडियो में टीचर की एनर्जी जबरदस्त है जिसे देखने के बाद बच्चे भी उसी एनर्जी से डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे उछल-कूदकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर छा गया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tarun_sir_dance__wale नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें टीचर फिल्म रामलीला के गाने 'राम जी चाल देखो' पर बच्चों को डांस कराते हुए दिख रहे हैं। उनके स्टेप्स देखकर बच्चे उन्हें फॉलो करने की कोशिश भी कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने टीचर की खूब तारीफ की है। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'तनावमुक्त होने के लिए हर स्कूल में ऐसा होना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हमारे टाइम में तो टीचर की एंट्री होते ही. बस थप्पड़ और लाते की बरसात होती थी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरे स्कूल में जो सबसे ज्यादा चिंतित था वही अच्छा शिक्षक मन जाता था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'हमारे समय क्यों नहीं थे ऐसे शिक्षक।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-

Viral Video: '10 वाला बि​स्कुट का पैकेट कितने का है!' वायरल ट्रेंड पर क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बनाया मजेदार VIDEO

 

ढोलक-मंजीरे से शख्स ने बना दी iPhone की देसी Ringtone, सुनते ही झूमने लगेंगे आप, देखें Viral Video

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।