1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हमें मोबाइल क्यों नहीं देखना चाहिए ?' बच्चों ने बताईं एक से एक मजेदार वजहें, आखिरी वाली सुनकर तो मौज आ जाएगी, VIDEO

'हमें मोबाइल क्यों नहीं देखना चाहिए ?' बच्चों ने बताईं एक से एक मजेदार वजहें, आखिरी वाली सुनकर तो मौज आ जाएगी, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें टीचर्स बच्चों के साथ मजेदार बातचीत करती नजर आती हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चों ने 'मोबाइल क्यों नहीं देखना चाहिए' सवाल पर मजेदार जवाब दिए हैं।

teacher students viral video, teacher student fun, teacher student comedy- India TV Hindi
Image Source : IG/@SHAILJACHOUDHARY44 टीचर को जवाब देते बच्चे।

Viral Video: इंस्टाग्राम पर पिछले दिनों एक टीचर ने बच्चों संग 'ठुमक ठुमक' गाने मजेदार डांस कर मिलियन व्यूज बटोरे थे। बच्चों और टीचर्स की ऐसी ही क्यूट जुगलबंदी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीचर ने बच्चों ने पूछा 'हमें मोबाइल क्यों नहीं देखना चाहिए ?' इस पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक मजेदार जवाब दिए जिनको सुनने के बाद आपका भी हंस—हंसकर बुरा हाल हो जाएगा। 

बच्चों के जवाब सुन लोटपोट हो जाएंगे 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shailjachoudhary44 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि, टीचर ने क्लासरूम में बच्चों से पूछा कि, ''हमें मोबाइल क्यों नहीं देखना चाहिए ?' बच्चों में सभी ने बड़े ही अनोखे और मजेदार जवाब दिए हैं। किसी ने कहा आंख खराब हो जाएगी, किसी ने कहा उसकी रोशनी दिमाग में चली जाएगी इतना ही नहीं एक बच्चे ने तो यहां तक कह दिया कि आंखों से खून आने लगता है। हालांकि, इस पूरी क्लास में सबसे आखिरी बच्ची ने जो जवाब दिया वो काफी मजेदार था। बच्ची ने ज्यादा मोबाइन चलाने के नुकसान के बारे में कहा, 'मोबाइल की बैट्री खत्म हो जाती है।' 

यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स 

यूजर ने ​दावा किया कि, उनके वीडियो को अब तक 16 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि, वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स ने ला​इक किया है। इनमें से एक यूजर ने लिखा कि, 'बैट्री खत्म हो जाएगी सर्वश्रेष्ठ जवाब।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'एक ने अच्छा आंसर दिया है डॉक्टर आंखें निकाल लेंगे।' तीसरे यूजर ने​ लिखा कि, 'एक—एक हाव—भाव क्यूट है।' वहीं, एक  अन्य यूजर ने लिखा कि, 'सब बच्चे झूठ बोल रहे हैं।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें -

Interesting Facts: शहरों के नाम के आगे 'पुर' और 'बाद' क्यों लिखा जाता है, आखिर क्या मतलब है इनका, यहां जानें सब कुछ
 
भाई का नॉलेज तो कमाल का है! ब्यूटी पार्लर का ऐसा हिन्दी नाम बताया, सुनते ही सदमे में चली गई बहन, VIDEO