1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुरुषों का जीवन बहुत कठिन है मित्र! झगड़ा कर रही पत्नी ने अपने पति को छत से नीचे फेंका

पुरुषों का जीवन बहुत कठिन है मित्र! झगड़ा कर रही पत्नी ने अपने पति को छत से नीचे फेंका

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पति-पत्नी के बीच छत पर किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी। इसी दौरान पत्नी ने अपने पति को धक्का देकर छत से नीचे फेंक दिया।

पति को छत से नीचे धक्का देती पत्नी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA पति को छत से नीचे धक्का देती पत्नी

पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ा प्यार तो थोड़ा तकरार शामिल होता है। लेकिन जब तकरार कुछ ज्यादा बढ़ जाए तो रिश्ते में दरार भी बढ़ जाता है। आए दिन सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के लड़ाई-झगड़े का मामला सामने आता रहता है। जहां कभी-कभी छोटी-मोटी तकरार भी जानलेवा साबित हो चुकी हैं। अब छत पर लड़ रहे इस कपल को ही देख लें, जिन्हें लड़ते वक्त किसी भी चीज का ख्याल नहीं रहा। गुस्से से लाल पत्नी ने अपने पति को ही छत से नीचे फेंक दिया। 

छत पर लड़ रहे थे पति-पत्नी, आगे जो हुआ...

वीडियो में एक कपल को अपने घर के छत पर लड़ते हुए देखा जा सकता है। जहां गुस्साई पत्नी ने अपने पति को धक्का देकर छत से नीचे गिरा देती है। गनीमत रही कि शख्स छत से सीधे नीचे नहीं गिरा। बीच में बनी झोपड़ी ने उसे बचा लिया। अगर शख्स सीधे छत से नीचे गिरा होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। पति-पत्नी के इस झगड़े को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग इस स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग ऐसी स्थिति को बेहद ही खतरनाक बता रहे हैं। हालांकि वीडियो असली हो या स्क्रिप्टेड, यह बताता है कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना और लड़ाई-झगड़ा करना कितना खतरनाक हो सकता है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

अलग-अलग गाड़ियां लेकर रोज पेट्रोल पंप पहुंचता था शख्स, था सिर्फ एक ही मकसद, आखिरकार...