1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिवाली आते ही लोगों की कलाकारी भी निखर कर आ रही है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

दिवाली आते ही लोगों की कलाकारी भी निखर कर आ रही है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

एक शख्स की कलाकारी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि इंडिया बिगनर्स के लिए तो नहीं ही है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MOHHAMDSHABAZ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है और आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि जब भी कोई त्योहार आता है तो उससे जुड़े तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। अब अभी दिवाली है तो सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट की बाढ़ आई हुई है। हर दूसरे-तीसरे पोस्ट में दिवाली से जुड़ा कुछ न कुछ देखने को मिल ही जाता है और आपने भी ऐसे खूब सारे पोस्ट देख लिए होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदे की गजब की कलाकारी देखने को मिली। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने अपने घरों में लड़ी लगाकर सजावट तो की ही होगी। मगर एक बंदे ने उसी लड़ी में कुछ ऐसा लगाया जो आज तक किसी दूसरे ने नहीं सोचा होगा। वीडियो में दिखता है कि बंदा लाल और हरी मिर्ची को ऊपर से काट रहा है। अब समझ में नहीं आता है कि वो ऐसा क्यों कर रहा मगर अगले ही पल में सब साफ हो जाता है। दरअसल वो लड़ी की बत्तियों पर मिर्ची को लगा देता है। इसके बाद जब वो बत्तियां जलाता है तो वो अलग ही दिखती हैं। आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MohhamdShabaz नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लगभग 22 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- जुगाड़ के मामले में इंडिया को कोई टक्कर नहीं दे सकता, ये बात तो माननी पड़ेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ के मामले में इंडिया का कोई मुकाबला नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारे इंडिया में बहुत जुगाड़ू लोग हैं, अब मिर्ची लाइट भी बना दी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'यहीं सिर फोड़ देंगे जो आएगा उसका'; ट्रेन में सीट को लेकर TTE से लड़ बैठी महिला, Video वायरल

लगाओ देशी और भगाओ सब विदेशी! चचा की हरकत के कारण Video हुआ वायरल, आप भी देखें