बेंगलुरु पीक मोमेंट के पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देख लोग अपने ऑफिस के बॉस के मजे लेने से नहीं चुके। दरअसल, हुआ ये कि एक युवती ने उबर कैब बुक की और जब उबर कैब उसे पिक करने आई तो उसने देखा कि उस कैब का ड्राइवर उसके ऑफिस का टीम लीडर यानी बॉस ही है। इस 'पीक बेंगलुरु मोमेंट' ने एक बार फिर से लोगों को हंसने का मौका दे दिया और इस बार लोगों ने अपने-अपने बॉस की खूब खिल्ली उड़ाई।
व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
आइए अब जान लेते हैं कि आखिल पूरा मामला है क्या? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। जिसमें बताया गया कि एक युवती ने उबर के जरिए कैब बुक की। जब कैब उसके पास पहुंची, तो वह कैब के ड्राइवर को देखकर चौंक गईं, क्योंकि वह कोई और नहीं, बल्कि उसके ऑफिस का टीम लीडर था। हैरानी की बात यह थी कि जब युवती ने उनसे पूछा कि वह कैब क्यों चला रहे हैं, तो जवाब मिला, "मैं इसे मजे के लिए और बोरियत दूर करने के लिए चलाता हूं।" इस अनोखे अनुभव को युवती ने अपने किसी साथी के साथ Whatsapp पर शेयर किया था। जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्ट को सोशल साइट एक्स पर @epicnephrin_e नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।
पोस्ट देख लोग अपने बॉस का उड़ाने लगे मजाक
इस वायरल पोस्ट को देखने के बाद लोगों के एक से एक कमेंट्स आने लगे। जहां कुछ लोगों ने इसे मजेदार संयोग मानकर हंसी-मजाक किया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या उस टीम लीडर के पास इतना फ्री टाइम बचता है जो वह बोर होने लगता है और उससे उबरने के लिए उबर चलाने निकल जाता है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बेंगलुरु में ट्रैफिक से निपटने के बाद भी कोई मजे के लिए कैब चलाए, यह तो वाकई पीक बेंगलुरु मोमेंट है।" वहीं, दूसरे ने लिखा- "अब अगली मीटिंग में बॉस नहीं कंपनी का CEO कैब चलाता मिलेगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
देख लो! ऐसी दिखती हैं खान सर की वाइफ, क्लास में बच्चों के कहने पर दिखाई तस्वीर
ये अंडरवियर है या बैग! मेट्रो में सफर कर रहे लड़के का झोला देख दंग रह गए लोग