A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला के गुल्लक में थे इतने सारे पैसे, फोड़ने पर निकला निकला नोटों का अंबार, लोग बोले- इतनी तो पाकिस्तान की GDP है

महिला के गुल्लक में थे इतने सारे पैसे, फोड़ने पर निकला निकला नोटों का अंबार, लोग बोले- इतनी तो पाकिस्तान की GDP है

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इस बात से हैरान हैं कि इतनी छोटी सी गुल्लक में इतने सारे नोट कैसे समा गए। साथ ही, कमेंट सेक्शन में लोगों के मजेदार कमेंट्स इस वीडियो को और भी खास बना रहे हैं।

गुल्लक फोड़ने पर निकला निकला नोटों का अंबार- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@_HINDU_BHUPENDRA_KASHYAP गुल्लक फोड़ने पर निकला निकला नोटों का अंबार

आज के डिजिटल जमाने में, जहां लोग अपनी बचत को बैंक खातों, म्यूचुअल फंड्स और स्टॉक्स में निवेश करने में व्यस्त हैं, तो वहीं कुछ लोग अब भी ऐसे हैं जो पुराने जमाने की गुल्लक की ताकत पर भरोसा करते हैं। जी हां, वही मिट्टी या प्लास्टिक का छोटा सा गुल्लक, जिसमें सिक्के और नोट डालकर छोटी-मोटी बचत की जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपनी गुल्लक फोड़ी और उसमें से निकला नोटों का अंबार देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। इस वीडियो को देखकर लोगों को पाकिस्तान की गरीबी याद आ गई और लोग पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाने लगे। लोगों ने Video देख कहा कि, "ये तो पाकिस्तान की जीडीपी से भी ज्यादा है।"

11 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा यह वीडियो

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_hindu_bhupendra_kashyap नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जो अब सोशल मीडिया पर ऐसा छाया हुआ है कि अब तक इस वीडियो को 112 मिलियन यानी 11 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 30 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बड़े ही उत्साह के साथ अपनी गुल्लक तोड़ती नजर आ रही है। जैसे ही गुल्लक फूटता है, वैसे ही अंदर से 100, 200, और 500 रुपये के नोटों का ढेर बाहर आने लगता है। ये नोट इतने करीने से मोड़कर गुल्लक में ठूंसे गए थे कि छोटी सी गुल्लक में हजारों रुपये की बचत देखकर हर कोई हैरान रह गया।

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

वीडियो का असली मजा उसके कमेंट सेक्शन में है, जहां लोग अपने मजेदार कमेंट्स से इस वीडियो को और भी मजेदार बना रहे हैं। जहां वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "असली धन-संपत्ति तो घर की औरतें ही संभालती हैं।" वहीं, किसी ने महिला की तारीफ में कहा, "ऐसी औरत को घर में लक्ष्मी का रूप कहते हैं, जो मुसीबत के वक्त काम आए।" कुछ लोग तो मजाक के मूड में दिखे; एक ने लिखा, "ये तो पाकिस्तान की जीडीपी से भी ज्यादा है!" तो किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, "बस, अब इनकम टैक्स की टीम इस महिला के घर दस्तक देने वाली है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी