A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गलत बंदी ने डांस सीख लिया! आंटी का हाहाकारी डांस देख यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन, देखें Viral Video

गलत बंदी ने डांस सीख लिया! आंटी का हाहाकारी डांस देख यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन, देखें Viral Video

Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर लोगों के कई मजेदार डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियोज प्राय: लोगों को हंस-हंसकर लोटपोट कर देने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल भी हो रहा है।

dance viral video, dance video viral, woman dance video viral, woman dance viral, shaadi ka dance vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@MERA.GNTA.JIYE.AISE.ZINDIGI धमाकेदार डांस करती महिला।

Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर आपने लोगों को अपने डांस के टैलेंट को फ्लॉन्ट करते तो देखा ही होगा। ऐसे में कई वीडियो काफी मजदेार भी मिल जाते हैं जिसे देखकर लोग पेट पकड़-पकड़कर हंसते हैं। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सामने आया है जिसमें एक महिला को बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना के एक गाने पर हाहाकारी डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mera.gnta.jiye.aise.zindigi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वैसे तो वीडियो किसी गांव के एक कार्यक्रम का लग रहा है जिसका वीडियो बनाने के बाद बॉलीवुड सॉन्ग के साथ रील अपलोड की गई है। मगर एक नजर में ऐसा प्रतीत होता है जैसे महिला आयुष्मान खुराना के गाने पर ही डांस कर रही है। इस वीडियो में पहले तो दो महिलाएं डांस कर रही होती हैं मगर अचानक से दूसरी महिला आक्रामक अंदाज में डांस करने लगती है जो कि यूजर्स को मजेदार प्रतिक्रियाएं देने पर मजबूर कर देता है।

यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'आयुष्मान भी कह रहा होगा कि जबदरस्त एक्ट है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'गलत बंदी ने डांस सीख लिया।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ऋतिक रोशनी।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'इन्हें नजरअंदाज न करना ये पूरा नेपाल हिला सकते हैं।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'कार्यालय में जब मुझसे कोई सीरियस होने को ​कहे।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें

बोतल में जादू दिखा रही थीं मौसी! बच्चे के अंदर झांकते ही किया ऐसा प्रैंक, Video देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी

कपड़ों के अंदर भी स्कैन कर सकता है AI? Google Gemini Trend का खौफनाक अनुभव सुन कांप जांएगे, VIDEO