1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सब्जी वाले का घपला बताते हुए महिला ने बनाया Video मगर लोगों ने महिला को कर दिया ट्रोल, देखें Video

सब्जी वाले का घपला बताते हुए महिला ने बनाया Video मगर लोगों ने महिला को कर दिया ट्रोल, देखें Video

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें महिला वीडियो में यह बता रही है कि सब्जी वाले घपला कर रहे हैं मगर वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसे ट्रोल कर दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SANKII_MEMER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

ऐसा कई बार होता है कि दुकान पर जब लोग सामान लेने के लिए जाते हैं और जब वजन करवाते हैं तो वजन सही बताता है मगर उन्हें क्वांटिटी कम सी लगती है। कई बार वो शक में ही लौट जाते हैं तो कई बार लोग वजन करने वाले मशीन की जांच कर लेते हैं। ऐसे में कई बार लोगों का भ्रम दूर हो जाता है तो कई बार दुकान वाले की पोल खुल जाती है कि वो चुंबक या फिर किसी दूसरे जुगाड़ से लोगों को लूट रहे होते हैं। इसी तरह का एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। महिला का दावा है कि सब्जी वाला घपला कर रहा है मगर लोगों ने उस महिला को ही ट्रोल कर दिया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला कहीं पर सब्जी लेने के लिए गई है। वो दिखा रही है कि वजन करने वाले मशीन पर जीरो दिखा रहा है। इसके बाद उस पर रखे हुए कटोरे पर महिला लौकी रखने के लिए कहती है जिसके बाद वजन 800 ग्राम आता है। महिला फिर उस कटोरे को हटाने के लिए कहती है। इसके बाद वो फिर से लौकी का वजन करने के लिए बोलती और वो भी कटोरी के बिना। इसके बाद जब लौकी का वजन होता है तो 712 ग्राम आता है। यह देख महिला बोलती है कि वाह भाई वाह क्या झोल है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 96 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई वुमन नहीं बोलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- काश 5वीं में मैथ पढ़ लेती। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कौन बताने जा रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दरअसल कॉमन सेंस जरूरी होता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई को देखकर तो डर भी कांप जाए, गले में सांप लपेटकर घूमता दिखा शख्स, देखें Video

कहां-कहां से ऐसे खतरनाक आईडिया लाते हैं लोग, कपल का यह Video देख आंखें रह जाएंगी खुली