1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बाइक पर बैठे-बैठे आंटी ने अंकल पर की घूंसों की बरसात, यूजर्स बोले- 'लगता है मायके से उठा लाया'

Video: बाइक पर बैठे-बैठे आंटी ने अंकल पर की घूंसों की बरसात, यूजर्स बोले- 'लगता है मायके से उठा लाया'

Woman Fight Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला और पुरुष एक ही बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं और बैक सीट पर बैठी आंटी अंकल पर दनादन घूंसे बरसाए जा रही हैं।

woman starts punching husband, wife husband fight on road, wife fight with husband video, husband wi- India TV Hindi
Image Source : IG/@RAOPRANJALYADAVV बाइक पर बैठे महिला-पुरुष।

Woman Fight Video: आपने सोशल मीडिया पर चलते वाहनों पर सवार लोगों को आपस में मौज-मस्ती करते तो खूब देखा होगा। मगर इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो वाकई में बेहद मजेदार है और इसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, बाइक पर बैठकर महिला और पुरुष दोनों चले जा रहे हैं। इस दौरान आंटी किसी बात पर भड़क जाती हैं और नीचे उतारने जैसा इशारा कर अंकल पर दनादन घूंसों की बरसात कर देती हैं। इस वीडियो पर लगा रोमांटिक गाना वीडियो की वास्तविकता से एकदम विपरीत है। हालांकि, इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @rareindianclips और इंस्टाग्राम पर @raopranjalyadavv नाम​क हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दिल्ली नंबर की बाइक आगे चली जा रही है जिस पर एक महिला और पुरुष जा रहे हैं। अचानक से किसी बात पर आंटी भड़क उठती हैं और दनादन घूंसों की बौछार कर देती हैं। ये सारा दृश्य पीछे से चले आ रहे एक वाहन सवार ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया। वीडियो पर बॉलीवुड का आइकॉनिक सॉन्ग  'ये वादा रहा' भी प्ले हो रहा है जो कि यथास्थिति से काफी अलग है। इसे देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। 

यूजर्स ने दीं प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को एक्स पर लगभग 33 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'अभी तो तू घर चल बाकी का वहां लगेगा।' दूसरे ने लिखा कि, 'अगर बाइक गिरी तो हो जाएगा मंगल भवन अमंगल हारी।' तीसरे ने लिखा कि, 'नोकझोंक थोड़ी ज्यादा हो गई है।' इसके अलावा इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा कि, 'पत्नी को मायके से उठा ले आया।' दूसरे ने लिखा कि, 'लड़की करे तो घरेलू हिंसा या लड़की करे तो सच्चा प्यार।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बिचारे अंकल कैसे पिट रहे हैं बड़ा तरह आ रहा है।' हालांकि, कई यूजर्स ने महिला की आलोचना करते हुए ये भी लिखा कि, 'अगर यही कृत्य पुरुष ने किया होता तो ये घरेलू हिंसा कहलाता।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Video: शॉपिंग मॉल का चमचमाता फर्श देख मासूम दादी ने जो किया, वो देख हर कोई कर रहा सैल्यूट
 

Video" 'शादी होती रहेगी पहले सो लेती हूं...' सोती हुई दुल्हन का Video Viral, दूल्हे का रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी