Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें लोग छोटी सी छोटी चीजों के अजब-गजब हैक बताते हैं। इनमें से कई हैक तो लोगों के काम आते हैं मगर कई हैक काम आसान करने के बजाया काम को बढ़ा देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला ने पैरासिटामॉल से सफेद कपड़ों को साफ करने की ट्रिक बताई है। एक्स वीडियो में महिला को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, जो कपड़े सफेद से पीले हो चुके हैं उनके लिए ये हैक बिल्कुल ठीक है। इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @acharyaveda_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला कहती है- 'गंदे से गंदे कपड़ों को साफ करने के लिए आपको साबुन और सर्फ की जरूरत नहीं है। चाहे आपके पास कितने ही गंदे कपड़े हों या कपड़ा एकदम पीला पड़ गया हो या फिर कलरफुल कपड़े हों। ऐसे में एक बाल्टी पानी लेने के बाद उसमें पैरासिटामॉल की एक टिकिया डाल दें या फिर कोई एक्सपायर हो चुकी टैबलेट डाल दें।' इसके बाद वीडियो में महिला कपड़ों को भिगोकर रख देती है जिसके बाद कॉलर साफ हो जाते हैं।
यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा कि, 'औरहो तो डिटर्जेंट खा सकते हैं ..?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कपड़े साफ करने के लिए भी दवाई आ गई।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'और अगर आप को सिर दर्द हो या बुखार हो तो आप एक चुटकी सर्फ पानी के साथ ले लें।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यह औरतें कौन कौन सी ट्रिक अपनाती रहती हैं।वैसे काम की चीज है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मन गया दीदी का करवा चौथ ! छत पर बना रही थीं Reel तभी मम्मी ने आकर जो किया, Viral हो गया Video
Video: स्कूल से गोला मारकर दो लड़कियों संग आशिकी कर रहा था लड़का, लोगों के भगाने का तरीका देख हंसी छूट जाएगी