Top Trending Video: कभी—कभी एक्साइटमेंट में आकर लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं कि उनको हंसी का पात्र बनना पड़ता है। ऐसा ही कुछ ही किया एक महिला ने जो एडवेंचर करने के लिए जंगल के बीच मौजूद तालाब के ऊपर झूला झूलते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो में महिला की ओवरस्मार्टनेस ने उसे खतरे में डाल दिया। वीडियो जैसे ही एक्स पर वायरल हुआ वैसे ही उस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
एक्स पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @theadvocate26 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें महिला किसी जंगल जैसी जगह पर है और वहां उसके साथ कुछ और लोग भी मौजूद दिख रहे हैं। आप देख सकते हैं कि, इसमें पहले तो महिला एक राउंड लेते हुए झूला झूलती है और फिर उसके बाद वो तीन और राउंड गोल—गोल घूमती है। जब वो झूले से अपना पांचवां चक्कर लगा रही होती है तभी वो असंतुलित होकर वहां पर गिर पड़ती है। पानी में गिरते ही महिला पूरी तरह से भीग जाती है और इस दौरान उसके आसपास मौजूद लोग इकट्ठे होकर उसे बाहर निकालने के लिए आते हैं। इस दौरान हंसते—हंसते बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है।
यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो को एक्स पर 'बहुत बुरा हुआ...' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 82 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'ज्यादा excitement में गडबड़ हो गया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि 'ज्यादा एडवेंचर होना भी कभी कभी आपको मुश्किल मैं डाल सकता है!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'जलपरी बन गई बेचारी!' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'गई भैस पानी..इसीलिये कहते ज्यादा नौटंकी नहीं करनी चाहिए।'वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'गलत तो हुआ है पर गलती भी उसी की ही है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Cute Video:'पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है...' मेट्रो में लड़की की हरकत देख बोले यूजर्स
बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी, VIDEO