A
Hindi News वायरल न्‍यूज देख रहे हो बिनोद, सोशल मीडिया पर लोगों को कैसे टोपी पहनाई जाती है! Live स्ट्रीम के दौरान फिल्टर लगाना भूलीं दीदी

देख रहे हो बिनोद, सोशल मीडिया पर लोगों को कैसे टोपी पहनाई जाती है! Live स्ट्रीम के दौरान फिल्टर लगाना भूलीं दीदी

सोशल मीडिया की दुनिया एक तरह से भ्रम की दुनिया है। जहां लोगों को जो कुछ भी जैसा दिखता है, वैसा असल में होता नहीं। अब आप इसी वायरल वीडियो को देख लीजिए, इसे देखने के बाद आपको हमारी बातों पर यकीन हो जाएगा।

फिल्टर लगाना भूली महिला- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA फिल्टर लगाना भूली महिला

सोशल मीडिया के इस दौर में, जहां हर कोई अपनी सबसे खूबसूरत छवि पेश करना चाहता है। जो लोग खूबसूरत हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती लेकिन जो लोग नहीं हैं, उनके लिए भी खूबसूरत बनना बहुत आसान है। अब आप सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को ही देख लीजिए। जहां एक उम्रदराज महिला भी तकनीक के जरिए अपनी उम्र को कम कर लोगों को दिखाने में लगी हुई है। लेकिन कभी-कभी हमारी खुद की गलतियों की वजह से भी हमारा असली चेहरा लोगों के सामने आ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला की गलती की वजह से उसका असली चेहरा लोगों के सामने आ गया।

लाइव वीडियो के दौरान फिल्टर लगाना भूली महिला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लाइव स्ट्रीम कर रही है। लाइव सेशन के दौरान वह फिल्टर लगाना भूल जाती है। जिससे उसकी उम्र वीडियो में साफ झलकने लगती है। इस वक्त महिला के चेहरे पर झुर्रियां दिख रही हैं और ऐसा लग रहा है जैसे महिला करीब 50 साल की हो। अचानक से जब महिला का ध्यान फोन के कैमरे की तरफ जाता है, तब महिला तुरंत अपने फोन पर फिल्टर लगा लेती है। जिससे वह अपनी असल उम्र छुपा लेती है और कैमरे में बिल्कुल नई-नवेली कमसीन उम्र की लड़की लगने लगती है। 

वीडियो पर लोगों ने महिला के खूब लिए मजे

इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- जब आप फिल्टर लगाना भूल गए हों। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 60 लाख लोगों ने देखा और 30 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर महिला का खूब मजाक उड़ाया। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- दीदी का असली चेहरा देख कई लोगों ने तो उन्हें अनफॉलो कर दिया होगा। दूसरे ने लिखा- देखते ही देखते बहन क्या से क्या हो गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

देख लो! ऐसी दिखती हैं खान सर की वाइफ, क्लास में बच्चों के कहने पर दिखाई तस्वीर

ये अंडरवियर है या बैग! मेट्रो में सफर कर रहे लड़के का झोला देख दंग रह गए लोग