कई बार ऐसा होता है जब आप कहीं जा रहे हैं और सड़क पर कुछ ऐसा दिख जाता है जो आपका ध्यान बड़ी तेजी से अपनी तरफ खींचता है। अब कई लोग ऐसा कुछ देखने के बाद आगे बढ़ जाते हैं तो वहीं कई सारे लोग उसका वीडियो बनाने लग जाते हैं और बाद में उसे पोस्ट कर देते हैं। अब ऐसे वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं क्योंकि ये सोशल मीडिया पर बैठी जनता का भी ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने सड़क पर कई लोगों को बुलेट चलाते हुए देखा होगा। ऐसा भी हो सकता है कि आपके पास भी बुलेट बाइक हो और आप भी बड़े शौक से उसे चलाते हों मगर जैसे वीडियो में दिखने वाले अंकल चला रहे हैं, वैसे तो नहीं चलाया होगा। वीडियो में नजर आता है कि बाइक चल रही है और सरदार जी सीट पर बिल्कुल पीछे बैठे हुए हैं और बड़े आराम से बैठे है। उन्होंने हैंडल तो छोड़ा ही है, उसके साथ ही साथ पीछे एक पैर को दूसरे पैर पर डालकर बैठे हैं जैसे उनकी बाइक को हैंडल करने की जरूरत ही नहीं है। वीडियो बनाने वाले में से एक पूछता भी है कि उन्हें डर नहीं लगता है क्या।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dileep.arc नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 23 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- घोस्ट राइडर। दूसरे यूजर ने लिखा- औरा फार्मिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा- स्थिरता तो है। चौथे यूजर ने लिखा- ऑटो पायलट मोड चालू है। पांचवें यूजर ने लिखा- एलन मस्क के 9999 से ज्यादा मिस्ड कॉल आ गए होंगे।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हाथ में हथकड़ी होने के बाद भी डर नहीं, Video बनाकर किया फ्लेक्स, जरा आप भी देखिए
इस बच्ची ने दिल जीतने वाला किया काम, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल