A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा Self-Support आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, वायरल हुआ मजेदार पोस्ट

ऐसा Self-Support आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, वायरल हुआ मजेदार पोस्ट

अभी सोशल मीडिया पर अभी गजब का पोस्ट देखने को मिला और आपने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। वायरल पोस्ट को देखते ही आप कहेंगे कि अरे ये क्या था। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ISHITA_SHARMA42 वायरल हो रहे पोस्ट का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, पब्लिक प्लेस पर अतरंगी हरकत करते लोग, बच्चों की प्यारी हरकतें, डांस समेत कई चीजें देखने को मिलते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर यह सब आपने खूब देखा होगा और अभी भी वायरल वीडियो आपकी फीड पर आते ही होंगे। अभी हमें सोशल मीडिया स्क्रोल करते हुए एक अनोखा पोस्ट नजर आया जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको उस पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

कई सारे लोग सोशल मीडिया पर अपनी फैक्ट्री, घर, दुकान आदि की फोटो या वीडियो को पोस्ट करते हैं और उस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। इसके बाद जिसने पोस्ट किया होता है, वो उस पर रिएक्ट करता है लेकिन वायरल पोस्ट में कुछ अलग ही नजर आया। आपको बता दें कि एक स्कूल है जिसका नाम 'मदर सीता पब्लिक स्कूल' है और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। अब इसके बाद ऑथर के ही अकाउंट से उस पर कमेंट किया गया है कि अच्छा स्कूल है आपका। अब इस कमेंट पर उसी ऑथर ने रिप्लाई भी किया और लिखा धन्यवाद। मतलब खुद के ही स्कूल की फोटो को पोस्ट किया, खुद ही तारीफ किया और खुद ही धन्यवाद भी किया। ऐसा सेल्फ-सपोर्ट आपने पहले नहीं देखा होगा।

यहां देखें वह वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ishita_Sharma42 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'सच में सेल्फ सपोर्ट।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे ये क्या था। दूसरे यूजर ने लिखा- खुद से ही। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या था। वहीं कुछ दूसरे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली महक को आखिर क्या कहते हैं? आनंद महिंद्रा का पोस्ट देगा इसका जवाब

ये देखो हवाबाजी करने का नतीजा कैसा होता है, बिहार पुलिस ने शेयर किया Video