सोशल मीडिया बड़ी अतरंगी जगह है क्योंकि यहां ऐसी-ऐसी चीजें और व्यवस्था देखने को मिलती है जो अच्छे-अच्छों को हैरान कर दे। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा होता ही होगा। आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे कई वीडियो आते होंगे जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देते हैं क्योंकि आपने ऐसा कुछ सोचा तक नहीं होगा। अभी भी कुछ ऐसा ही होगा क्योंकि एक ऐसा वीडियो जो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है जो आप हैरान हो जाएंगे।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आप अब तक न जानें कितनी सारी शादियों में गए होंगे और हर जगह कुछ अलग और अनोखा देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी शादी में जूता पॉलिश करने, कपड़े प्रेस करने आदी की व्यवस्था देखी है? जाहिर है कि नहीं देखी होगी मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें यह देखने को मिला। वीडियो बनाने वाले शख्स ने दिखाया कि एक शादी में कपड़ों को प्रेस करने और जूतों को पॉलिश करने की व्यवस्था है। चलिए यहां तक तो समझ में आता है लेकिन शादी में सैलून वाली व्यवस्था कौन करता है। शख्स ने शादी में इसका भी स्टॉल दिखाया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर roshan_singh_chauhan_up नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाशिंग मशीन नहीं दिख रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे यार एक स्टॉल नहाने का भी बना लेते। तीसरे यूजर ने लिखा- शादी नहीं मेला है। चौथे यूजर ने लिखा- पंचर का भी स्टॉल लगवा देते।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दहेज में नहीं मिली गाड़ी को शादी से भागा दूल्हा, बारातियों ने किया पीछा, अब Video हो रहा वायरल
लड़की ने बॉयफ्रेंड को धोखा देते रंगे हाथों पकड़ा, फिर बीच सड़क हुआ ड्रामा, देखें Video