सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हर तक पहुंच चुका है। हर इंसान के पास फोन है और हर इंसान सोशल मीडिया का यूज करना भी जानता है। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव होंगे। अब इतने सारे लोग सोशल मीडिया पर हैं तो कई सारे लोग इस प्लेटफॉर्म पर अपनी कला दिखाकर लोगों तक पहुंच रहे हैं और तारीफ पा रहे हैं। आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग अपनी कमाल की कला दिखाते नजर आए होंगे और वो देखने के बाद आप उनकी तारीफ भी करते होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
शख्स ने क्या करके दिखाया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा पहले तो कटे हुए बांस के बचे हुए हिस्से को काटता है। इसके बाद वो उस बांस की हल्की-फुल्की फिनिशिंग करता है और अपनी जरूरत के हिसाब से उसका साइज भी करता है। उसके बाद वो उस बांस को मशीन में फिट करता है जो उसे तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमाता है। इसके बाद वो उसे चालू करके पहले तो वो उस बांस को छीलता है। इतना करने के बाद वो उसे बाहर और अंदर, दोनों तरफ से एक आकार में करता है, जैसा उसे चाहिए था। इसके बाद वो उसकी फिनिशिंग करने के बाद उस पर रंग चढ़ाता है और एक सुंदर Eco ग्लास बनाकर तैयार कर देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ivShubham_INN नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह आदमी कौन है और वीडियो कब का है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़का और लड़की में अंतर समझना है तो देख लो ये Video, हंसी भी जरूर आएगी
दूल्हे ने अपनी दुल्हन के साथ बनाई रील जिसे देख जल-भूने लोग, देखें Video