1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा क्रिकेट प्रेमी तो आपने भी नहीं देखा होगा, वायरल Video देखिए तो सही

ऐसा क्रिकेट प्रेमी तो आपने भी नहीं देखा होगा, वायरल Video देखिए तो सही

अभी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो आपको पसंद जरूर आने वाला है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया और फिर आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KALESHIKUDI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है और हर कोई आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। कोई इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहता है तो फेसबुक या फिर एक्स पर एक्टिव मिल जाएगा तो कोई किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर मिलेगा मगर हर कोई सोशल मीडिया पर मिल जरूर जाएगा। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और हर दिन कुछ देर स्क्रोलिंग भी करते होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वीडियो आते होंगे और उन्हीं के बीच में वायरल कंटेंट भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है रहा है वो एक जनरल कोच का है। उस कोच में ऊपर की सीट पर बैठे एक शख्स ने वीडियो बनाया है और उस वीडियो में दिखता है कि एक शख्स जो नीचे वाली सीट पर बैठा है, वो आराम से मैच देख रहा है मगर वो फोन में मैच नहीं देख रहा है। उसने प्रोजेक्टर सेट किया हुआ है और उसे सेट करके आराम से मैच देखता हुआ जा रहा है। इस तरह से ट्रेन में मैच देखता हुआ शायद ही कोई आपको दिखा होगा और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ये तो प्रीमियम कोच है ट्रेन की।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पीक मेल सीट। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई लोगों ने खुद सेटअप किया होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में IPL का क्रेज।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोग ही दूसरों को अस्पताल पहुंचाते हैं, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

चचा ने तो सारे किए कराए पर स्कूटी फेर दिया, Video देख लोगों ने किया ट्रोल