1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंधी का ऐसा भयंकर रूप नहीं देखा होगा, लोगों ने Video बनाकर किया पोस्ट

आंधी का ऐसा भयंकर रूप नहीं देखा होगा, लोगों ने Video बनाकर किया पोस्ट

आज यानी 4 जून को दोपहर में कई जगहों पर बहुत तेज आंधी आई थी और उस आंधी के असर का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SHIVU___006 & Q_PANDEY_Q वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट

आज के दौर में तो हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोग अलग-अलग पलों को कैमरे में कैद करके तुरंत ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। आज यानी 4 जून को दोपहर में कई जगहों पर बहुत तेज आंधी आई और बारिश भी हुई। अब कई जगह ऐसी तेज आंधी आई कि ऑफिस के कांच तक टूट गए और अभी सोशल मीडिया पर अलग-अलग कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आंधी का भयंकर रूप देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि अलग-अलग वीडियो में क्या नजर आया।

भयंकर आंधी का रूप दिखा

पहला वीडियो जो सोशल मीडयिा पर वायरल होता हुआ दिखा उसमें आंधी का भयंकर रूप दिखा। वीडियो में एक निर्माणाधीन जगह नजर आती है। वहां नीले रंग के शेड्स लगे हुए हैं। अब उस आंधी की वजह से वो शेड्स हवा में ऐसे उड़ रहे हैं जैसे छत पर किसी ने सुखाने के लिए कोई चादर डाला हो और थोड़ी तेज हवा से वो उड़ रही हो। वायरल हो रहे वीडियो को नोएडा का बताया जा रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आंधी का सही अंदाजा खुद लगा लेंगे।

आंधी के कारण टूट गया कांच

एक और वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें भी आंधी का भयंकर रूप देखने को मिला। वीडियो बनाते हुए लड़की बताती है कि इतनी तेज आंधी आई कि 19वें मंजिल पर सब टूट गया। वो वीडियो में कांच के टुकड़े दिखाती है और उसे देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता आंधी के कारण कांच ऐसे चकनाचूर हो गए हैं। वीडियो को NX One ऑफिस का बताया गया है।

एक और वीडियो हो रहा है वायरल

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी एंट्री की उम्मीद तो खुद ड्राइवर ने नहीं की होगी, वायरल Video आपको हैरान कर देगा

ये कैसा फैशन है भाई? सड़क पर चलते शख्स के कपड़े देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे