A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिक्योरिटी गार्ड में टैलेंट तो है, उसकी आवाज सुनने के बाद आप भी तारीफ करेंगे, देखें Video

सिक्योरिटी गार्ड में टैलेंट तो है, उसकी आवाज सुनने के बाद आप भी तारीफ करेंगे, देखें Video

अभी सोशल मीडिया पर एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो उसकी तारीफ जरूर करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SHAIVITES_AKSHAY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। वैसे तो सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक और टाइमपास करने वाले वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं लेकिन इसके अलावा कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जो वायरल होने लायक होते हैं क्योंकि उन वीडियो में किसी न किसी का टैलेंट देखने को मिल जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें छिपे हुए टैलेंट देखने को मिले हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी अगर किसी से पूछा जाए कि उसने हाल में कौन सी फिल्म देखी है तो अधिकतर लोग आपको यही बताएंगे कि उन्होंने धुरंधर फिल्म देखी है। अब उस फिल्म के कारण 'दिल पे जख्म खाते हैं' गाने हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक सिक्योरिटी गार्ड यही गाना गाते हुए नजर आ रहा है और उसकी आवाज बहुत गजब की है। आप भी जब वीडियो देखेंगे तो उस आदमी की आवाज की तारीफ जरूर करेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shaivites_akshay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को सवा लाख लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- नौकरी मजबूरी है और शौक गायकी है। दूसरे यूजर ने लिखा- दुनिया को इस आवाज की जरूरत है, एक कोने में नहीं रहना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत उम्दा। पूरे कमेंट सेक्शन में लोगों ने शख्स की तारीफ ही की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाइकर्स ने जरा हटके मनाई रामनवमी, 70 बाइक्स से 40 मिनट में लिखा 'राम'; VIDEO वायरल

Accounts के पेपर में Dhurandhar के किरदारों की हुई एंट्री, वायरल पोस्ट पर जमकर आ रहे रिएक्शन