1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Accounts के पेपर में Dhurandhar के किरदारों की हुई एंट्री, वायरल पोस्ट पर जमकर आ रहे रिएक्शन

Accounts के पेपर में Dhurandhar के किरदारों की हुई एंट्री, वायरल पोस्ट पर जमकर आ रहे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 27, 2026 11:24 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 11:24 am IST

आपने धुरंधर फिल्म तो देख ही ली होगी और अगर नहीं भी देखी है तो भी आपको उसका क्रेज तो पता ही होगा। हर जगह इस फिल्म की बात हो रही है। आपको बता दें कि इसका असर आपको वायरल हो रहे एक प्रश्न पत्र में भी देखने को मिलेगा।

Dhurandhar, Dhurandhar's character, viral question paper- India TV Hindi
पेपर में Dhurandhar के किरदारों की हुई एंट्री Image Source : IG/VIRALBHAYANI

फिल्म देखने वाले जितने भी लोग हैं, उनके मुंह से आप अभी सिर्फ एक ही फिल्म का नाम सुनेंगे और वो नाम धुरंधर होगा। धुरंधर फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं और दूसरा भाग इसी महीने आया और तब से यह फिल्म हर जगह छाई हुई है। आपने भी शायद इस फिल्म को देख ही लिया होगा और अगर नहीं भी देखा है तो आप यह जानते ही होंगे कि अभी इस फिल्म का क्रेज कितना ज्यादा है। हर तरफ इस फिल्म के डायलॉग, गाने, फेवरेट सीन की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही साथ इस फिल्म के सभी किरदारों की भी चर्चा हो रही है। अब हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे और दिखाएंगे जो आपको हैरान कर देगा।

प्रश्न पत्र में हुई किरदारों की एंट्री

अभी सोशल मीडिया पर एक प्रश्न पत्र की तस्वीर वायरल हो रही है जो अकाउंट्स का है। उस फोटो में तीन सवाल नजर आ रहे हैं और तीनों सवालों में धुरंधर के अलग-अलग किरदार देखने को मिले। आमतौर पर अकाउंट के सवाल में A,B,C या फिर बहुत कॉमन नामों का इस्तेमाल किया जाता है मगर इस फोटो में दिखा कि धुरंधर के किरदारों का इस्तेमाल हो रहा है। पहले सवाल में जमील जमाली, SP चौधरी असलम और यालिना जमाली नाम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं दूसरे सवाल में अजय सान्याल, सुशांत बंसल और मोहम्मद आलम नाम दिख रहे हैं। वहीं तीसरे सवाल में हमज़ा अली मजारी, रहमान डकैत और उज़ैर बलूच नाम दिख रहे हैं।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे इंस्टाग्राम पर viralbhayani नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- फिल्म देख ली थी, अब बस यही देखना रह गया था। दूसरे यूजर ने लिखा- अकाउंटिंग हमेशा मजेदार रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- पेपर बनाने वाला धुरंधर पगलु है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Love Marriage के साइड इफेक्ट! पति-पत्नी का यह Video देखिए, हंसी नहीं रुकेगी

छोटे बच्चों को अकेला छोड़ो तो फिर कुछ ऐसा ही होता है, वायरल Video देखिए तो सही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।