1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज धरती पर घूमने आ गए हैं! शख्स का वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे आप, लोगों ने भी किया है कमेंट

यमराज धरती पर घूमने आ गए हैं! शख्स का वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे आप, लोगों ने भी किया है कमेंट

अभी एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। आप जब उस शख्स को देखेंगे तो हैरान होना तो तय ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में आपको कब क्या देखने को मिल जाएगा, इसका आप कभी भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। लेकिन हां यह तय है कि जितनी भी हैरान करने वाली चीजें, फोटो या फिर वीडियो होंगे, वो आपको एक न एक दिन सोशल मीडिया की गलियों में नजर आ ही जाएंगी। जितने लोग सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं वो मेरी बातों से जरूर सहमत होंगे क्योंकि वो भी अपनी फीड पर तमाम ऐसे पोस्ट देखते ही होंगे जो उन्होंने अपनी आंखों से पहले कभी नहीं देखा होगा। अभी भी एक कमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपनी बाइक पर बैठा हुआ है और वहां किसी आदमी से बात कर रहा है। लेकिन न तो यह बंदा नॉर्मल कपड़े में है और न ही उसकी बाइक नॉर्मल है। उसने अपनी बाइक में हेडलाइट को मॉडिफाई करवाया हुआ है और भैंसे का पूरा चेहरा लगवाया हुआ है। इतना ही नहीं खुद भी यमराज के कॉस्टयूम में नडर आ रहा है। काले कपड़े, सिर पर सोने के रंग का मुकुट, बाजूबंद, कमरबंद समेत सभी गहनें पहने हुए हैं। इतना ही नहीं एक गदा भी उसके पास है जो आप वीडियो में देख सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्रैफिक पुलिस ने गलत आदमी को रोक लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यमराज धरती पर घूमने आ गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा यमराज बनकर घूम रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज को ही रोक दिए। चौथे यूजर ने लिखा- भाई मॉडिफाई तो तगड़ा करवा रखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे डर नहीं लग रहा पुलिस को।

ये भी पढ़ें-

मास्टर साहब पढ़ाने की जगह अपना प्रमोशन करने लगे, फिर बच्चों ने कुछ यूं सिखाया सबक, देखें Video

सेलिब्रेशन के माहौल को दादी ने डर में बदल दिया, वायरल Video देख लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट