A
Hindi News वायरल न्‍यूज इस भारत देश में कई अखंड मूर्ख लोग हैं! शख्स की बेवकूफी देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

इस भारत देश में कई अखंड मूर्ख लोग हैं! शख्स की बेवकूफी देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

एक ऐसे शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी बेवकूफी की कोई सीमा ही नहीं है। आप अगर जब वीडियो देखेंगे तो आपका भी गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@BHANUNAND वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अपने देश में विद्वान लोग आपको भले ही कम मिलेंगे मगर नमूने और बेवकूफी लोग भर-भर के मिलेंगे और कौन कैसी बेवकूफी कर सकता है, इसका उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर समय-समय पर देखने को मिल ही जाता है। हर कुछ समय में कोई न कोई ऐसा वीडियो दिख ही जाता है जिसमें किसी की ऐसी बेवकूफी दिखती है जो लोगों को सोची तक नहीं होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर आज आप जान जाएंगे कि लोग किस हद तक बेवकूफ होते हैं। आइए आपको अभी वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी हुई है। अब उस ट्रेन के इमरजेंसी विंडो से एक बंदा बाहर निकला हुआ है और बगल में लग पानी वाले पाइप पर एक पैर रखा हुआ है। उसका दूसरा पैर विंडो पर है। वहीं उसने छोटे बच्चे को उस पाइप पर खड़ा करके उसे वहां से पेशाब करवा रहा है। अब आप सोच ही सकते हैं कि वो कितनी बड़ी बेवकूफी कर रहा है। इस स्थिति में ट्रेन खुल जाए और वो समय से अंदर नहीं पहुंच पाए तो उसका क्या होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BhanuNand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इस भारत देश में कई अखंड मूर्ख लोग हैं इसीलिए यह देश विकसित नहीं हो पा रहा है। अब इस अखंड मूर्ख को देखिए किस प्रकार खतरा मोल ले रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसकी बुद्धि घास चरने गई है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे देश में मूर्खों की कोई कमी नहीं है, ऐसे बहुत से नमूने हैं हमारे देश में।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पत्नी बना रही थी Video और तभी शख्स ने किया कुछ ऐसा कि महिला का चढ़ गया पारा, लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स

इस बार तो पक्का खरगोश ही बाजी मारेगा, रेस का मजेदार वायरल Video आप भी देखिए