1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी बना रही थी Video और तभी शख्स ने किया कुछ ऐसा कि महिला का चढ़ गया पारा, लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स

पत्नी बना रही थी Video और तभी शख्स ने किया कुछ ऐसा कि महिला का चढ़ गया पारा, लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 01:54 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। वहीं कई सारे यूजर्स ने तो मजेदार कमेंट्स की लाइन भी लगा दी है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AJIT2548

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें इंटरनेट पर बैठी जनता देखती भी है और उस पर अपना रिएक्शन भी देती हैं। उन्हीं सब वीडियो में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं मगर वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार नजर आए होते हैं। इसमें जुगाड़, स्टंट, कॉमेडी, डांस, लड़ाई और लोगों की अतरंगी हरकतें आदि शामिल होते हैं। अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में फनी क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला लोगों को जरूरी जानकारी देने वाला वीडियो बना रही है। वो लोगों को बताती है कि जब उन्हें कोई एब्यूज कर रहा होता है तब और जब वो किसी मुसीबत में होते हैं तो बिना कुछ बोले सिर्फ इशारे से किस तरह मदद मांग सकते हैं। अब इस दौरान उस महिला के पीछे उसका पति काम कर रहा होता है और वो दोनों बार पीछे से वही इशारे करता है जो महिला वीडियो में बता रही होती है। वो यह दिखाना चाहता है कि वो मुसीबत में है और उसकी हरकत देख महिला को गुस्सा आ जाता है और वो उसके पीछे भागती है। मजाकिया अंदाज में बनाया यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ajit2548 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'यह व्यक्ति कुछ कठिन परिस्थिति में हैं, कौन इस पति की पुकार सुनेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब पति की भगवान भी नहीं सुनते तो फिर बेचारे को कौन सुनेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- पति सच में मुश्किल में है। तीसरे यूजर ने लिखा- पुरुष ही सबसे ज्यादा पीड़ित है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पति की क्लास लगनी पक्की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बार तो पक्का खरगोश ही बाजी मारेगा, रेस का मजेदार वायरल Video आप भी देखिए

नव वर्ष से सिंगल साथियों के लिए खुशखबरी! बंदे ने Video में कह दी ऐसी बात कि हो गया वायरल, आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।