1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बार तो पक्का खरगोश ही बाजी मारेगा, रेस का मजेदार वायरल Video आप भी देखिए

इस बार तो पक्का खरगोश ही बाजी मारेगा, रेस का मजेदार वायरल Video आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 12:57 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भी देखने में अच्छा लगेगा। वहीं लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ANISALI977633

जब से लोगों के हाथ में फोन आया है, दुनिया के किस कोने में क्या हुआ और क्या अतरंगी वहां पर है, यह सब लोग देख पाते हैं क्योंकि वो वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट जो कर देते हैं। इसी वजह से इंडिया के लोगों को दूसरे देशों के अलग-अलग वीडियो देखने को मिल जाते हैं और दूसरे देश के लोग इंडिया के यूनिक वीडियो देख लेते हैं। इतना ही नहीं, हमारे देश में भी अलग-अलग राज्यों के लोग दूसरे राज्यों के वीडियो देख पाते हैं। आप भी ऐसे खूब सारे वीडियो अपनी फीड पर देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने बचपन में कछुआ और खरगोश के रेस वाली कहानी तो सुनी ही होगी। ये कहानी आपने बचपन में इतनी बार सुनी होगी कि आपको अब तक ये कहानी अच्छे से याद होगी। उस रेस में तो खरगोश हार गया था मगर इस बार लगता है कि वो जीत कर ही मानेगा और वो भी कछुए से नहीं बल्कि ट्रेन से। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक कछुआ ट्रेन की पटरी के बगल में काफी तेजी से दौड़ रहा है और वहीं पीछे ट्रेन भी आ रही है जिसके अंदर से ही वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो बहुत ही मजेदार है जिसके कारण ये वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AnisAli977633 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'आज ट्रेन और खरगोश के बीच में रेस हो गया, आपको क्या लगता है कि कौन जीतेगा?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खरगोश तो ट्रेन से आगे निकल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- खरगोश ही जीतेगा, ट्रेन के बस की बात नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- खरगोश जीतने की अपनी पूरी कोशिश कर रह है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नव वर्ष से सिंगल साथियों के लिए खुशखबरी! बंदे ने Video में कह दी ऐसी बात कि हो गया वायरल, आप भी देखिए

मंदिर के दान-पेटी से पैसे चुराते हुए कैमरे में कैद हुआ चोर, वायरल Video पर पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।