1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने तो एकदम से जज्बात ही बदल दिए, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी

दीदी ने तो एकदम से जज्बात ही बदल दिए, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी

एक बड़ा ही मजेदार वीडियो अभी वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अंत में हंसने लगेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसा देने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RUPALI_GAUTAM19 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही नॉर्मल हो गया है। हर कोई जिसके पास स्मार्ट फोन है, वो आपको सोशल मीडिया की गलियों में मिल ही जाएगा। यहां तक कि बच्चे और बुजुर्ग लोग भी सोशल मीडिया चलाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते है तो फिर आप यह जरूर जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं लेकिन वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी मजेदार है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे जिम में बनाया गया है। एक लड़की डेडलिफ्ट लगाने की तैयारी कर रही है। उसके सामने रॉड रखा हुआ है जिस पर 10-10 के दो प्लेट लगे हुए हैं। लड़की कमर पर बेल्ट बांधती है और यह सब होते हुए एक लड़का पूरे ध्यान से देख रहा होता है। लड़की भी पूरी तरह से तैयार होती है और फिर नीचे की तरफ झुकती है लेकिन वो रॉड नहीं उठाती है। लड़की नीचे से एक दूसरा छोटा सा रॉड उठा लेती है जिसे देखते ही हंसते हुए वहां से हट जाता है। लड़की अचानक से भाई के जज्बात बदल देती है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @Rupali_Gautam19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'दीदी ने भाई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैंने भी सोचा, बड़ी वाली उठाएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई भी लास्ट में हंस पड़ा। तीसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद ही टूट गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये बिल्कुल अलग ही लेवल का बच्चा है, Video का अंत आपको कर देगा हैरान

इस आदमी ने दुकान पर किया ऐसा काम कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video देखिए तो सही