1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा तो सिगमा मेल्स के भी बाप निकले! लड़की ने पूछा- कितने बच्चे हैं तो दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

चचा तो सिगमा मेल्स के भी बाप निकले! लड़की ने पूछा- कितने बच्चे हैं तो दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

चाचा का सोशल मीडिया पर छाने का यह जादू सिर्फ उनके जवाब में नहीं, बल्कि उनके उस बेपरवाह रवैये में है। न शर्म, न हिचक, बस साफ दिल और सच्ची बात। चाचा ने साबित कर दिया कि सिगमा मेल बनने के लिए न तो डिग्री चाहिए, न सिक्स-पैक एब्स, बस एक धांसू जवाब और थोड़ा सा स्वैग काफी है।

जमाल चचा जो अपने वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA जमाल चचा जो अपने वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ लोग रातोंरात स्टार बन जाते हैं, और अगर बात करें 2025 के सबसे बड़े सनसनी की, तो वो हैं जमाल चाचा। लूंगी-बनियान से लैस बेपरवाह अंदाज के साथ चाचा ने एक यूट्यूबर को ऐसा जवाब दिया कि वे सोशल मीडिया पर छा गए। जिसने भी ये वीडियो देखा वह हंसी से लोटपोट हो गया। वीडियो पर मीम्स की बाढ़ आ गई। तो चलिए, इस वायरल वीडियो में देखते हैं कि कैसे चाचा ने यूट्यूबर के एक सवाल का जवाब देकर सिगमा मेल ब्रिगेड का ताज अपने माथे सजा लिया।

वो वायरल पल, जब चाचा ने बाजी मारी

बात शुरू होती है एक यूट्यूबर लड़की से, जो सड़क पर लोगों से हल्के-फुल्के सवाल पूछ रही थी। सब कुछ मजे-मजे में चल रहा था, लोग हंसते-मुस्कुराते जवाब दे रहे थे। फिर आया वो पल, जब कैमरे के सामने आए हमारे जमाल चाचा। लड़की ने मासूमियत से सवाल दागा, “चाचा, आपके कितने बच्चे हैं?” अब कोई और होता तो शायद गिनती शुरू कर देता, लेकिन चाचा ने बिना पलक झपकाए, बिना मुस्कुराए, बस इतना बोले, “मैं गिनती नहीं करता।” बस, यहीं से खेल पलट गया! चचा की ये लाइन इतनी दमदार थी कि यूट्यूबर लड़की का मुंह बंद हो गया।

सिगमा चाचा का स्वैग, “हम दो, हमारे गिन लो!”

चचा के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @asli.shubhh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखते ही देखते लाखों व्यूज और लाइक्स मिल गए। चाचा की ये एक लाइन अब हर मीम पेज की शान बन चुकी है। चाचा का जवाब सुनकर सोशल मीडिया पर जैसे मेल्टडाउन हो गया हो। कोई कह रहा है, “सच्चा सिगमा मेल ऐसा ही होता है, वह गिनती नहीं, मौज करता है!” तो किसी ने लिखा, “चाचा ने जनसंख्या विभाग को नया स्लोगन दे दिया – हम दो, हमारे गिन लो!” एक यूजर ने तो चाचा को सीधे “अनलिमिटेड रिचार्ज” का बादशाह घोषित कर दिया। और हां, कुछ फैंस ने तो चाचा को “जनसंख्या विभाग का ब्रांड एंबेसडर” का खिताब तक दे डाला।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए जमाल चचा

चाचा का वो बिंदास अंदाज, वो ठाठ-बाट, और वो एक लाइन ने उन्हें रातोंरात आम आदमी का हीरो बना दिया। मीम्स में चाचा की फोटो पर तरह-तरह के कैप्शन वायरल हो रहे हैं – “जब गिनती बंद, तो जिंदगी स्टार्ट!” से लेकर “चाचा की गिनती अनलिमिटेड, डाटा पैक की तरह!” तक। एक यूजर ने लिखा, “चाचा हमारे आदर्श हैं, गिनती छोड़ो, मौज करो!” दूसरे ने कहा, “चाचा ने तो लड़की का कैमरा और इंटरनेट दोनों हिला दिया।” एक और फैन ने चुटकी लेते हुए लिखा, “जीते रहो चाचा, गिनती मत करना, बस बढ़ते रहो।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छों के जबड़े से जान बचाकर भागा जेब्रा, अंत दांव तक लड़ जीत ली जिंदगी की जंग

VIDEO: बंद कमरा, गाना चालू, और चचा की जवानी ऑन! 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करते दिखे अंकल