A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस में बवाल, उपद्रवियों ने दुकानों को किया आग के हवाले

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस में बवाल, उपद्रवियों ने दुकानों को किया आग के हवाले

आज पूरे पश्चिम बंगाल में रामनवमी की शोभायात्राएं निकाली गईं। कई जगह से छोटे मोटे संघर्ष की खबरें आती रहीं लेकिन सबसे खौफनाक तस्वीर मुर्शिदाबाद से आई है।

झंडा हटाने को लेकर दो...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT झंडा हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान भयंकर हंगामा हो गया। मामला मुर्शिदाबाद के फूल बाजार का है। यहां के एक झंडे के हटाने का वाीडियो सामने आने के बाद भीड़ उग्र हो गई, कई दुकानें जला दी गईं। दो पक्षों की ओर से जबरदस्त पथराव किया गया। पुलिस ने उपद्रव करने वालों पर को जमकर लाठीचार्ज किया। इलाके में तनाव बहुत बढ़ा हुआ है इसलिए सीएपीएफ की तैनाती करनी पड़ी।

झंडा हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव

आज पूरे बंगाल में रामनवमी की शोभायात्राएं निकाली गईं। कई जगह से छोटे मोटे संघर्ष की खबरें आती रहीं लेकिन सबसे खौफनाक तस्वीर मुर्शिदाबाद से आई है। मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में रामनवमी के जुलूस के दौरान, दो समुदायों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर झड़प हो गई। विवाद की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई। यहां कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगे एक होर्डिंग पर चढ़कर उसपर लगा केसरिया झंडा हटा दिया। आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय का झंडा हटाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और भड़क गई।

पूरे शहर में धारा 144 लागू

हिंसा बढ़ गई, जिसमें दुकानों और प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं शामिल थीं। कई लोग घायल हो गए। इसके बाद केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-

'हमारे 5 पांडव काफी, कौरवों की फौज आपके पास हैं', ममता बनर्जी के बयान पर चंद्रेशखर बावनकुले का पलटवार

मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग में दिखाए ममता बनर्जी के विज्ञापन, विरोध करने पर मारपीट