1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'हमारे 5 पांडव काफी, कौरवों की फौज आपके पास हैं', ममता बनर्जी के बयान पर चंद्रेशखर बावनकुले का पलटवार

'हमारे 5 पांडव काफी, कौरवों की फौज आपके पास हैं', ममता बनर्जी के बयान पर चंद्रेशखर बावनकुले का पलटवार

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 27, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 05:46 pm IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने निशाना साधते हुए कहा है कि वह कौरवों की राजनीति करती हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

mamata banerjee chandrashekhar bawankule- India TV Hindi
ममता बनर्जी और चंद्रशेखर बावनकुले। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। नागपुर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बावनकुले ने कहा, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ही बताए कि कौरव कौन हैं और पांडव कौन हैं। हमारे 5 पांडव चुनाव जीतने के लिए काफी हैं, कौरवों की फौज उनके पास हैं।  

'कौरवों जैसे चुनाव जीतना चाहती हैं ममता'

चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे कहा, ''कौरवों की राजनीति ममता बनर्जी करती हैं, हम नहीं करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी जो सच्चाई की, ईमानदारी की, पारदर्शी बात करके चुनाव लड़ना चाहते हैं। ममता बनर्जी कौरव जैसे बूथ कैप्चर करके चुनाव जीतना चाहती हैं। बंगाल चुनाव में दिखेगा की जनता किसके साथ है।'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक, सांसद, मंत्री और बीजेपी के पदाधिकारी केरल व बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए भी जाएंगे।

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?

बता दें कि ममता बनर्जी ने गुरुवार को ब‌र्द्धमान के पांडवेश्वर और बीरभूम जिले में अपने संबोधन के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर शब्दबाण चलाए थे। उन्होंने टीएमसी को पांडव और भाजपा को कौरव बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह चुनाव कौरवों के साथ पांडवों की लड़ाई है। इसी पर आज चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर क्या बोले मंत्री?

केंद्र सरकार ने तेल संकट के बीच पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है, इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता की ओर से पीएम मोदी और केंद्र सरकार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति के लिए यह काफी अहम फैसला है। इस फैसले से जो युद्ध जनक स्थिति महंगाई आने वाले थी ऐसे में प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिया है उसका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है जिसे आम जनता को उम्मीद थी।

यह भी पढ़ें-

मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग में दिखाए ममता बनर्जी के विज्ञापन, विरोध करने पर मारपीट

ममता ने फिर दी धमकी, महिलाओं से कहा- 'काउंटिंग के दिन गड़बड़ हुई तो जो कुछ भी घर में है, उसे लेकर बाहर आए'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत